एक्सप्लोरर

यूपी का सियासी संडे: बीजेपी करेगी ‘जन विश्वास यात्रा’ की शुरुआत, प्रियंका रायबरेली में करेंगी 'शक्ति संवाद', जानें बाकी नेताओं के कार्यक्रम

आज रविवार की छु्ट्टी है लेकिन नेताओं के कार्यक्रम ने आज के दिन को भी सुपर संडे बना दिया है. BJP जहां  'जन विश्वास यात्रा' की शुरुआत करेगी तो वहीं प्रियंका महिला कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति संवाद करेंगी.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं सियासी सूरमाओं की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है. कहीं रैली, कहीं रोड शो तो कहीं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, उत्तर प्रदेश के नेताओं का पूरा दिन इसी तरह चुनावी प्रचार में बीत रही है. आज रविवार की छु्ट्टी है लेकिन नेताओं के कार्यक्रम ने आज के दिन को भी सुपर संडे बना दिया है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी  जहां  'जन विश्वास यात्रा' की शुरुआत करेगी तो वहीं प्रियंका गांधी आज रायबरेली में महिला कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति संवाद करेंगी. आइए आपको बताते हैं कि आज प्रदेश के दिग्गज नेताओं का कार्यक्रम क्या है?

यूपी में बीजेपी आज से शुरू करेगी ‘जन विश्वास यात्रा’, बीजेपी के बड़े दिग्गज नेता दिखाएंगे हरी झंडी
 भारतीय जनता पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में “जन विश्वास यात्रा” की शुरुआत कर रही है. प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि पार्टी 6 स्थानों से 6 यात्रा शुरू करेगी. जन विश्वास यात्रा के नाम से भाजपा की रथ यात्राएं निकालेंगी. ये यात्राएं मथुरा, झांसी, बिजनौर, गाजीपुर, अम्बेडकर नगर, बलिया से शुरू होंगी यात्राएं. इन सभी यात्राओं की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी.

-पहली यात्रा  को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा अंबेडकरनगर से जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे
-दूसरी यात्रा मथुरा से शुरू होगी, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
-तीसरी यात्रा झांसी से शुरू होगी, इस यात्रा का शुभारंभ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं, जिसका समापन कानपुर में होगा.
-चौथी यात्रा का बिजनौर के बिदुरकोटि से शुरू होगी, जिसका शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया जायेगा, जिसका समापन रामपुर में होगा.
-पांचवी यात्रा भृगु ऋषि की पावन भूमि और क्रांति की धरा बलिया से शुरू होगी, जिसका शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे, इस यात्रा का समापन बस्ती में होगा.
-छठी यात्रा गाजीपुर से शुरू होगी, जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा किया जायेगा, जिसका समापन अमेठी में होगा.

प्रियंका गांधी का रायबरेली दौरा, महिलाओं को साधने के लिए करेंगी 'शक्ति संवाद'
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश महिला शक्ति संवाद रैली को संबोधित करेंगी. उनके कार्यक्रम के मुताबिक,  प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में महिला शक्ति संवाद रैली में शिरकत करेंगी. 

योगी आदित्यनाथ दो दिन के गोरखपुर दौरे पर रहेंगे 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर रविवार को गोरखपुर पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री  शहर के लोगों को करीब 933 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा देंगे. सभी विकास कार्य गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) से जुड़े हैं. इसमें 316.37 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 616.62 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है. महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनता को संबोधित भी करेंगे.

अखिलेश यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर 12.30 बजे लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. प्रेस वार्ता का अजेंडा अभी तक ज्ञात नहीं है.
 
- लखनऊ में बीएसपी की सुरक्षित सीटों के लिए मण्डल स्तरीय जनसभा 
सुबह 11 बजे मोहनलालगंज में होगी जनसभा 
बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा होंगे शामिल 
 
- बिजनौर में चुनावी रैली करेंगे ओवैसी 
दोपहर 1 बजे नगीना पहुचेंगे ओवैसी 
शोषित ,वंचित समाज रैली को करेंगे संबोधित

Punjab News: Golden Temple में बेअदबी की कोशिश के आरोपी की हत्या, लोगों ने पीट-पीट कर ली जान

Omicron Variant: कोविड सुपरमॉडल कमिटी की चेतावनी- भारत में ओमिक्रोन से फरवरी में आएगी तीसरी लहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: Gen-Z को साधने के लिए BJP का खास प्लान, हर विधानसभा में करने जा रही ये काम!
यूपी: Gen-Z को साधने के लिए BJP का खास प्लान, हर विधानसभा में करने जा रही ये काम!
'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget