एक्सप्लोरर

UP: अवैध शराब का धंधा कर रहे आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, भागकर बचाई जान

अलीगढ़ में पुलिस अवैध शराब का धंधा कर रहे आरोपी को पकड़ने गई थी. इस दौरान पुलिस टीम पर गांववालों ने हमला कर दिया.

अलीगढ़: अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना पर आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस के साथ गांव वालों ने मारपीट की. पुलिस वालों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी. गांव वालों का आरोप था कि पुलिस अपने साथ ही शराब लाई है व जबरदस्ती गांव वालों को फंसाना चाह रही है. घटना के बाद बड़ी संख्या में फोर्स गांव पहुंच गया. पुलिस अब मामले में कार्रवाई की बात कह रही है.

गांववालों ने पुलिस को घेरा 

अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र अधौन निवासी आस मोहम्मद उर्फ भूरा अपने गांव में देसी व अंग्रेजी शराब बेचता है. अवैध शराब की मुखबिर की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई, और जहां भूरा शराब बेच रहा था, वहां पर शराब की तीन पेटी बरामद कर ली. जब शराब की पेटी और भूरा को लेकर पुलिस वहां से चली तो गांव वालों ने पुलिस को घेर लिया. भूरा गाड़ी से कूदकर भाग गया. पुलिस को चारों ओर से ग्रामीणों ने घेर लिया, और हंगामा करने लगे. चौकी इंचार्ज पनेठी सिद्धार्थ चौधरी, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार तीनों को ग्रामीणों ने घेर लिया, और हाथापाई करते हुए शराब की पेटियों को गाड़ी से निकाल लिया. दरोगा द्वारा गाली गलौज करने पर ग्रामीण भड़क गए, और दरोगा व सिपाहियों से हाथापाई शुरू कर दी. सूचना पाकर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया. अकराबाद थाने से दरोगा सिद्धार्थ चौधरी सिपाही रोहित कुमार राहुल कुमार को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया. 

आरोपियों को छुड़ा लिया

उधर सीओ बरला सुमन कनौजिया ने बताया कि, मुखबिर की सूचना मिली कि आस मोहम्मद ओर छोटे द्वारा अवैध शराब ले जाइ जा रही है, इस पर पनेठी चौकी इंचार्ज सिद्धार्थ चौधरी अपने दो सिपाहियों रोहित कुमार, राहुल कुमार को लेकर गांव में पहुंच गए, और शराब समेत आरोपियों को पकड़ लिया. जब शराब बेचने वाले को गाड़ी में डालकर लेकर चले तो ग्रामीणों ने घेर लिया, और नारेबाजी करते हुए हमला कर दिया. आरोपियों को छुड़ा लिया गया है.

ये भी पढ़ें.

संपत्ति पर बढ़ी तकरार, निरंजनी अखाड़े के निष्कासित संत आनंद गिरी महाराज ने अपनी हत्या की आशंका जताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget