एक्सप्लोरर

नकली जीरा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जानिए- फूलझाड़ू के बीज से कैसे बनाया जाता था जीरा

पुलिस ने रायबरेली में छापेमारी कर 800 क्विंटल नकली जीरा बरामद किया है। पुलिस ने इस बारे में और भी खुलासे किए हैं।

रायबरेली, एबीपी गंगा। नकली जीरा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने कई छापे मारकर 800 क्विंटल नकली जीरा बरामद किया है। मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने महाराजगंज में छापेमारी की और नकली जीरा बरामद कर लिया। इस जीरे की कीमत करोड़ों रुपयों की बताई जा रही है। गिरोह का मास्टर माइंड एमबीए डिग्री धारक शख्स बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये शख्स स्थानीय भाजपा नेता व कारोबारी भी इस गोरख धंधे के हिस्सेदार हैं। पुलिस ने मामले में बीजेपी नेता समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जबकि एक को गिरफ्तार भी किया गया है।

दरअसल, शनिवार देर शाम को मुखबिर की खास की सूचना पर महराजगंज पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे अमित प्रकाश वर्मा उर्फ रज्जन वर्मा की रामा इंडस्ट्रीज और एमबीए डिग्री धारक व ग्रेटर नोएडा में बड़ी कंपनी में काम छोड़ नकली जीरा व्यापार मे शामिल हुए सत्येंद्र केसरवानी के गोदाम सहित, कमलेश मौर्या उर्फ लल्ला , प्रशांत साहू, फूलचंद साहू, राजेंद्र प्रसाद बारी उर्फ बाबू, पंकज ठठेर, इंद्रजीत, पवन गुप्ता के गोदामों और घरों में छापेमारी की थी। इतनी बड़ी मात्रा में नकली जीरा मिलने से पुलिस भी हैरान है।

कहां से आता है नकली जीरा? नईया नाला के आसपास या फिर बड़ी नहरों के किनारे तराई क्षेत्र में एक विशेष प्रकार की पौध की उपज होती है जिसे खस कहते हैं। देहात क्षेत्र में इसे गाड़र बोलते हैं। इस पौधे की जड़ का अर्क निकालकर इत्र बनाया जाता है और इस जड़ से अर्क निकालने के बाद यही जड़ गर्मी के मौसम में खस के रूप में कूलर आदि में प्रयोग की जाती है। इसी पौधे के के बढ़ने पर इससे विशेष प्रकार की सींक निकलती है जिसे देहात क्षेत्र में फूल झाड़ू बोलते हैं। नकली जीरा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जानिए- फूलझाड़ू के बीज से कैसे बनाया जाता था जीरा

इसी सींक में एक विशेष प्रकार के फूल निकलते हैं जो परिपक्वता होने पर जीरे के आकार के होते हैं। नदी के किनारे बसे हुए गांवों के आस पास के क्षेत्र में खस (गाड़र) के पौधे बहुतायत में पाए जाते हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में यह रोजगार का प्रमुख जरिया बना हुआ है। इस पौधे के विषय में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि सर्दियों के मौसम में अक्टूबर से मार्च तक ही इस पौधे से खस और फूल झाड़ू तथा जीरे के आकार का बीज निकलता है। सर्दियों में ग्रामीण महिलाएं खस के सींक निकालती हैं इसी सींक से जीरे के आकार का बीज निकालती हैं और सींक को 70-80 रुपए/किलो में बेचती है और इससे निकला जीरे के आकार का बीज 10-15 रुपए/किलो में स्थानीय व्यापारियों को बेचती हैं। पुरुष इन्ही पौधों को जड़ सहित निकालकर जड़ स्थानीय व्यापारियों को 25-30 रुपए/किलो बेचते हैं। ऐसे बनता है नकली जीरा फूल झाड़ू के बीज जो जीरा से थोड़ा पतला होता है को गुड़ का शीरा और संगमरमर के पत्थर का पाउडर मिलाकर इसे मशीन से तैयार किया जाता है। उसके बाद जब यह जीरे जैसा हो जाता है तो इसे दिल्ली एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े व्यापारियों को सप्लाई किया जाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget