एक्सप्लोरर

Hands Up! बैंक डकैती में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं

आगरा बैंक लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस मामले में पुनीत कुमार, रंजीत और ठाकुरदास समेत घटना में शामिल दो महिलाओं नीरज और रंजनी को गिरफ्तार किया है.

आगरा: 15 दिसंबर को आगरा में थाना सदर इलाके में हुई इंडियन ओवरसीज बैंक लूट का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया. लूट कांड के मुख्य आरोपी पुनीत कुमार समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. बीते दिनों ताजनगरी आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में चार अज्ञात बदमाशों ने करीब 57 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था. बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाया और असलहों के बल पर कैश लूटकर फरार हो गए थे.

56 लाख 94 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए बदमाश आगरा पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए करीब 7 से 8 टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी. शुरुआत में पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिल रहा था. 15 दिसंबर की शाम 5 बजे के करीब शाखा प्रबंधक अनीता मीणा ने थाना सदर पुलिस को सूचना दी थी बैंक कर्मी जब अपना कार्य समाप्त कर रहे थे तभी 2 बदमाश चाकू के बल पर अंदर आए और उनके पीछे दो हथियारबंद बदमाश आए. बदमाश 56 लाख 94 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों की तलाश में सामने आया कि बदमाशों की कुल संख्या 5 थी.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने जताई नाराजगी कई दिन बीत जाने के बाद भी इस घटना का खुलासा न हो पाने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से नाराजगी जताई गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरुआती जांच में मिले सुराग और बैंक कर्मचारियों से की गई पूछताछ के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुनीत कुमार पर शक गहराया गया. इसके साथ ही अपराधियों की सही सूचना देने पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था. जांच के दौरान घरों और दुकानों के आगे लगे सीसीटीवी कैमरों से काफी मदद मिली.

पुलिस को मिली जानकारी जांच के दौरान सबसे पहले पुलिस को फरार बदमाश सनी जाटव की जानकारी मिली. बदमाश सनी जाटव और बैंक कर्मचारी पुनीत की कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि इन दोनों का कॉमन फ्रेंड ठाकुरदास इस घटना का मास्टरमाइंड था और उन्होंने इस घटना की साजिश दीपावाली के समय रची थी. आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे.

3 आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने इस मामले में पुनीत कुमार, रंजीत और ठाकुरदास समेत घटना में शामिल दो महिलाओं नीरज और रंजनी को गिरफ्तार किया है. अभी इस घटना में शामिल 3 अभियुक्त सनी जाटव, बंटी जाटव और नरेंद्र कुमार की पुलिस को तलाश है और अब तक 40 लाख रुपए की बरामदगी हो चुकी है. घटना के खुलासे के बाद आगरा पुलिस ने राहत की सांस ली है.

ये भी पढ़ें:

फिल्म की शूटिंग के लिए आगरा में लगा सितारों का जमावड़ा, ताजमहल में सारा अली खान के साथ 'अतरंगी' हुए अक्षय कुमार

खादी के कपड़ों से यूपी में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मास्क, जानें- क्या होगा आकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget