एक्सप्लोरर

फिल्म की शूटिंग के लिए आगरा में लगा सितारों का जमावड़ा, ताजमहल में सारा अली खान के साथ 'अतरंगी' हुए अक्षय कुमार

ताजमहल में अक्षय कुमार और सारा अली खान पर कई सीन फिल्माए गए. अक्षय कुमार रविवार रात आगरा पहुंचे थे, जबकि सारा अली खान रविवार शाम ही आगरा पहुंच गईं थी.

आगरा: कोरोना की रफ्तार में थोड़ी कमी आने के बाद उत्तर प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग शुरू हो गई है. ताजनगरी आगरा में शूटिंग के लिए बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा है. बॉलीवुड के नामचीन सितारे अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष आगरा में फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग कर रहे हैं. आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का कुछ हिस्सा सोमवार को ताजमहल में शूट किया गया. इतना ही नहीं शॉर्ट फिल्म 'द डॉटर्स' की शूटिंग के लिए अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी आगरा पहुंचे हैं. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह पिता और इरा दुबे बेटी का रोल निभा रही हैं.

प्रशंसकों का किया अभिवादन अक्षय कुमार सोमवार सुबह करीब 9 बजे ताजमहल पहुंचे. पूर्वी गेट से उन्होंने स्मारक में प्रवेश किया. स्मारक में प्रवेश के बाद उन्होंने सीआइएसएफ जवानों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाया. इसके बाद उन्होंने शूटिंग की तैयारियों का जायजा लिया. ताजमहल आए पर्यटक भी अक्षय कुमार से मिलना चाहते थे. इस दौरान अक्षय कुमार ने हाथ जोड़कर प्रशंसकों का अभिवादन किया लेकिन, बाउंसर और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें किसी के नजदीक नहीं जाने दिया.

View this post on Instagram
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कई सीन फिल्माए गए ताजमहल में अक्षय कुमार और सारा अली खान पर फिल्म के कई सीन फिल्माए गए. अक्षय कुमार रविवार रात आगरा पहुंचे थे, जबकि, सारा अली खान रविवार शाम ही आगरा पहुंच गईं थी. अतरंगी रे फिल्म में अभिनेत्री सारा अली खान डबल रोल में हैं. फिल्म में सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. फिल्म के कई सीन तमिलनाडु में शूट हो चुके हैं. आगरा में फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग ताजमहल, मेहताब बाग, आगरा फोर्ट सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, पुराना आगरा समेत चंबल के बीहड़ों में होगी.

View this post on Instagram
 
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

कोरोना काल में ताजमहल को किया गया था बंद बता दें कि, कोरोना काल में ताजमहल समेत आगरा के अन्य स्मारकों को 17 मार्च को बंद कर दिया गया था. इसके बाद 21 सितंबर को ताजमहल और आगरा किला को खोला गया था. क्रिसमस से पहले एएसआई ने पर्यटकों को बड़ा तोहफा दिया है. अब एक दिन में 10 हजार पर्यटक ताजमहल को देख सकेंगे वहीं, आगरा किला में पर्यटकों की संख्या ढाई हजार से बढ़ाकर 5 हजार कर दी गई है.

ये भी पढ़ें:

यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, मनीष सिसोदिया ने किया एलान

उत्तराखंड: मसूरी में फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग, मुख्य चौक पर लगा कश्मीर के 'लाल चौक' का सेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

Embed widget