एक्सप्लोरर

यूपी: हापुड़ में मासूम का अपहरण के बाद गैंगरेप, पुलिस ने जारी किए आरोपियों के स्केच

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्केच जारी किए हैं. पुलिस ने बताया कि चश्मदीदों के बयानों के आधार पर तीन तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए गए हैं.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में मासूम का अपहरण और उसके साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इस घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. उधर, रविवार को पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्केच जारी किए हैं. पुलिस ने बताया कि चश्मदीदों के बयानों के आधार पर तीन तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए गए हैं. इस सिलसिले में एडीजी भी हापुड़ पहुंचे थे. आरोपियों के नाम क्या है? पुलिस अभी इसका पता भी नहीं लगा सकी है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. बच्ची को नाजुक हालत में छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गए. बलात्कार के आरोपी की तलाश में पुलिस टीम की कमान संभाल रहे गढ़मुक्तेश्वर के सर्कल ऑफिसर (सीओ) पवन कुमार ने कहा कि दो महिलाओं के बयानों के आधार पर आरोपियों के स्केच बनाए गए. इन्हीं महिलाओं ने बच्ची को बाइक पर ले जाते हुए देखा था.

पुलिस जिलेभर में आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस खासकर बॉर्डर इलाकों में गहन जांच कर रही है. मामले में पीड़िता के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी पीड़िता के परिचित हो सकते हैं.

6 साल की बच्ची से हुआ था गैंगरेप बतादें कि हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में 7 अगस्त को 6 साल की बच्ची तीन दरिंदों ने गैंगरेप किया था. बच्ची को गंभीर हालत में हापुड़ से मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि जब बच्ची को भर्ती कराया गया था तो उसे अंदरूनी और बाहरी चोट लगी हुई थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी बच्ची को उस वक्त बाइक पर बिठाकर ले गए जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी.

ये भी पढ़ें:

बांदा में दो पत्रकारों के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज, पत्रकार ने भी मुकदमा दर्ज कराया

यूपी: हापुड़ में युवक की बेरहमी से गला रेतकर की गई हत्या, कार में मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget