एक्सप्लोरर

यूपी: बांग्लादेश के रास्ते अवैध रूप से भारत आने वाले दो रोहिंग्या गिरफ्तार, मास्टरमाइंड भी शामिल

एटीएस की टीम ने गाजियाबाद से दो रोहिंया को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में पता चला कि इनमें से एक देश में रोहिंग्या को अवैध रूप से प्रवेश कराकर उन्हें यहां की भारतीय नागरिकता दिलाने का मास्टरमाइंड है.

लखनऊ. एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) ने बांग्लादेश के रास्ते अवैध रूप से भारत आने वाले दो रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है. एटीएस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए रोहिंग्या के नाम नूर आलम उर्फ मोहम्मद रफीक और आमिर हुसैन है. दोनों को सोमवार शाम एटीएस की टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था. दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है.

मास्टरमाइंड है नूर आलम
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि नूर आलम देश में रोहिंग्या को अवैध रूप से प्रवेश कराकर उन्हें यहां की भारतीय नागरिकता दिलाने का मास्टरमाइंड है. नूर आलम और आमिर हुसैन मूल रूप से बर्मा का है. वो बांग्लादेश के रिफ्यूजी कैंप नयापाड़ा में रह रहा था. उन्होंने बताया कि नूर आलम कई साल पहले वह अवैध तरीके से भारत आया और मेरठ के दरबार लबर खास में अपना ठिकाना बना लिया.

गिरफ्तार रोहिंग्या अजीजुल्लाह का बहनोई है नूर आलम
पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि नूर आलम 6 जनवरी को गिरफ्तार रोहिंग्या अजीजुल्लाह का बहनोई है. अजीजुल्लाह से पूछताछ के बाद से एटीएस की टीम उसकी तलाश कर रही थी. वहीं, आमिर हुसैन दिल्ली के खजूरी खास स्थित श्रीराम कॉलोनी में रह रहा था. नूर आलम और आमिर की मुलाकात कुछ महीने पहले हुई थी. नूर आलम ने आमिर को भरोसा दिलाया था कि वह उसके जाली भारतीय दस्तावेज बनवा देगा।.

जाली दस्तावेज और कैश बरामद
एटीएस अधिकारियों का मानना है कि नूर आलम ने बांग्लादेश के रास्ते सैकड़ों रोहिंग्या को देश में प्रवेश कराया है और यहां के तमाम विभागों के अधिकारियों की मिलीभगत से उनके फर्जी भारतीय दस्तावेज भी बनवाए हैं. एटीएस को दोनों के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और 70660 रुपये नकद मिले हैं. दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत एफआईआर कराई गई है.

ये भी पढ़ें:

मायावती का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- देर से लिया गया मुफ्त कोरोना टीकाकरण का फैसला

सहारनपुर में हैंडपंप उखाड़े जाने पर सियासी 'गदर', कांग्रेस ने विरोध में दिया धरना, बरजंग दल ने दी ये धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget