एक्सप्लोरर

मायावती का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- देर से लिया गया मुफ्त कोरोना टीकाकरण का फैसला

मायावती ने कहा कि 21 जून से सभी के लिए 'मुफ्त' टीकाकरण का केन्द्र का फैसला देर से सही लेकिन उचित कदम है. अब बिना समय गंवाए इस पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ध्यान देना जरूरी है.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कोविड-19 से बचाव के लिए मुफ्त टीकाकरण के फैसले को 'देर आए, दुरुस्त आए' ठहराते हुए कहा कि अब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, "देश में कोरोना महामारी के प्रकोप की दूसरी लहर के अति-घातक सिद्ध होने के बाद अब आगे इससे बचाव के लिए 21 जून से सभी के लिए 'मुफ्त' टीकाकरण का केन्द्र का फैसला देर से सही लेकिन उचित कदम है. हालांकि बसपा इसकी मांग शुरू से ही करती रही है. अब आगे इस काम को काफी मुस्तैदी से करने की जरूरत है." 

बसपा अध्यक्ष ने आगे कहा, "सघन टीकाकरण ही कोरोना महामारी से बचाव का उपाय है. इससे इनकार व लापरवाही अनुचित व जानलेवा है. इसे राजनीति, आशंका, आरोप-प्रत्यारोप और श्रेय लेने-देने आदि से भी दूर रखकर केवल जनहित में तत्परता से काम करना ही समय की मांग है. अब बिना समय गंवाए इस पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ध्यान देना जरूरी है."

बता दें कि बीएसपी प्रमुख मायावती कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार की नीति पर लगातार सवाल उठाती रही हैं. काफी समय से वो यह मांग भी कर रही थीं कि लोगों को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाए.

ये भी पढ़ें:

आगरा: सील हुआ पारस अस्पताल, 5 मिनट के मॉक ड्रिल में 22 मरीजों की मौत का दावा, केस दर्ज

39 दिनों बाद पटरी पर दौड़ी नोएडा मेट्रो, यहां पढ़ें- ट्रेन की टाइमिंग से लेकर गाइडलाइंस तक हर जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'2017 से पहले अयोध्या में ये प्रकाश नहीं था', रामनगरी में दीपोत्सव को लेकर बोले CM योगी
'2017 से पहले अयोध्या में ये प्रकाश नहीं था', रामनगरी में दीपोत्सव को लेकर बोले CM योगी
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
'मुचुआ भी जाएंगे और जुमलू भी', रामलीला मैदान की रैली के बाद बोले अखिलेश यादव
'मुचुआ भी जाएंगे और जुमलू भी', रामलीला मैदान की रैली के बाद बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- 'दुनिया जाए भाड़ में'
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget