एक्सप्लोरर

Kasganj Encounter: सिपाही की राइफल लूटने वाला बदमाश एनकाउंटर में घायल, महिला और साथी भी गिरफ्तार

Kasganj Police: कासगंज में पुलिस पर हमला कर सिपाही से राइफल लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक मुठभेड़ में बदमाश पुलिस की गोली से घायल भी हुआ है.

Encounter in Kasganj: यूपी के कासगंज में सिपाही से राइफल लूटने वाला बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है. घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा पुलिस ने बदमाश की बहन और एक अन्य बदमाश को भी धर दबोचा है. पुलिस ने बदमाश के पास से लूटी हुई राइफल और कारतूस बरामद कर लिए हैं.

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ सोरो थाना इलाके में गोला कुआं नगरिया के पास बीती रात हुई है. घायल बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है. आरोपी बदमाश का नाम पवन बताया जा रहा है. मुठभेड़ में पवन के दाहिने पैर में गोली लगी है. पुलिस ने दो अभियुक्त श्याम वीर और रूबी को भी लुटेरे को शरण और आश्रय देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. रूबी लुटेरे बदमाश राजवीर की बहन है. लुटेरे राजवीर और बबलू अभी भी फरार हैं जिनकी पुलिस को तलाश है.

पवन, बबलू और राजवीर का है गैंग
घायल लुटेरे पवन ने बताया कि मैं, मेरा भाई बबलू और राजवीर तीनों का एक गैंग है. हम लोग दिल्ली, नोएडा आदि जगहों पर लूट करने का काम करते हैं. पवन ने बताया कि इस काम में रूबी और श्यामवीर मदद करते थे. उसने बताया कि कुछ दिन पहले हम कार से कासगंज स्थित एक स्टोर में लूट करने आये थे. लूट की घटना को अंजाम देते समय पुलिस आ गई. सिपाही पर हमला कर हमने राइफल और कारतूस छीन लिए थे. राजवीर और बबलू नोएडा भाग कर गए थे. आस-पास पुलिस की चेकिंग शुरू होने के कारण गाड़ी को यही छोड़ गए थे. उसने बताया कि राइफल को ठिकाने लगाने जा श्यामवीर और रूबी के पास जा रहा था जहां हम लोग इस राइफल को कटवा देते.

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि इस घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है. 

ये भी पढ़ें:

Muzaffarnagar Riots: UP सरकार ने बिना कारण बताए वापस लिए 77 केस, उम्रकैद तक की सजा का था प्रावधान

जाति आधारित जनगणना: बीजेपी विधायक का नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- समाज को तोड़ने की साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget