एक्सप्लोरर

गोरखपुर: 12 घंटे में दो एनकाउंटर, खान मुबारक का शूटर ढेर, दो लुटेरे भी घायल

गोरखपुर में रविवार को 12 घंटे में दो मुठभेड़ हुई है. पुलिस ने मुठभेड़ में खान मुबारक के शूटर को ढेर कर दिया है. देर रात हुई मुठभेड़ में दो लुटेरों को भी घायल कर दिया.

गोरखपुर. यूपी के गोरखपुर जिले में रविवार को दो बड़ी मुठभेड़ हुई है. 12 घंटे के अंदर हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पहली मुठभेड़ में पुलिस की गोलीबारी में खान मुबारक का शूटर ढेर हो गया है. उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम था. वहीं, गुलरिहा में देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो लुटेरों को घायल कर दिया. दोनों लुटेरों के पैर में गोली लगी है. 

खान मुबारक का शूटर ढेर
पहली मुठभेड़ दोपहर करीब ढाई बजे हुई. पीपीगंज इलाके में पुलिस ने अंबेडकरनगर के मखदूमनगर के रहने वाले कुख्‍यात खान मुबारक के शूटर परवेज को ढेर कर दिया. परवेज पर एक लाख का इनाम था. पुलिस उसे अंबेडकरनगर जिले के बसपा नेता जुरगाम मेहंदी हत्याकांड का अंजाम देने के आरोप में तलाश रही थी. तभी से वो फरार चल रहा था. एनकाउंटर में बाइक सवार उसका एक साथी भागने में सफल रहा.

बसपा नेता की हुई थी हत्या
अंबेडकनगर जिले में हीरापुर बाजार के पास 15 अक्टूबर 2018 की सुबह करीब 10 बजे असलहाधारी बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बसपा नेता जुरगाम मेहंदी और उनके चालक की हत्या कर दी थी. इस गोलीबारी में दो राहगीर भी घायल हो गए थे. बदमाश खान मुबारक समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश की धाराओं में अंबेडकरनगर के हंसवर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था. एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही और निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि परवेज मखदूमपुर में कई हत्याओं के मामले में मोस्टवांटेड रहा है.

दूसरी मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल
देर रात गुलरिहा इलाके में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लुटेरों से भिड़ गई. जनसेवा केंद्र पर एक हफ्ते पहले दो लाख रुपये की लूट करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. 31 मार्च को गुलरिहा के भटहट रामनगर माघी चौराहा पर जनसेवा केंद्र से सुबह 9 बजे दो लाख रुपये लुटेरों ने लूट लिए थे. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस सीसीटीवी से पहचान कर लुटेरों की तलाश में जुटी थी. रविवार की देर रात 12 बजे पुलिस को सूचना मिली की दो लुटेरे बाइक से भटहट से सरहरी मार्ग की तरफ जा रहे है. गुलरिहा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बाइक को रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने फायर कर दिया. जवाबी फायर में पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए. दोनों के पैर में गोली लगी है.

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्‍थी ने बताया कि दोनों लुटेरों को पैर में गोली लगी है. उन्‍हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों की पहचान गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र के रामपुर चौक के रहने वाले गौरव यादव और सहजनवां के घघसरा के रहने वाले संतोष यादव के रूप में की है. दोनों ने पुलिस और क्राइम ब्रांच के सामने दो लाख की लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्‍वीकार की है. पुलिस ने शातिर लुटेरो के पास से असलहा, कारतूस और बाइक बरामद किया है.

ये भी पढ़ें:

राधा मोहन सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, बोले- यूपी में काम कर रही सबसे लोकप्रिय सरकार

स्वतंत्रता सेनानी अहमदुल्ला शाह के नाम पर होगा अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का नाम, जानें- क्या है खास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
महोबा में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी, कच्चे मकानों पर गिरने का खतरा, फावड़ा लेकर खुद उतरे ग्रामीण
महोबा में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी, कच्चे मकानों पर गिरने का खतरा, फावड़ा लेकर खुद उतरे ग्रामीण
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget