एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में रंगदारी मांगनेवाला 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान रंगदारी मांगनेवाला एक बदमाश हत्थे चढ़ गया। इस पर दर्जनों हत्या व लूट के मुकदमे दर्ज हैं।

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही पुलिस व बदमाशों की उस समय मुठभेड़ हो गयी जब मुखबिर की सूचना पर चरथावल पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। तभी सामने से आ रहे पल्सर सवार दो युवकों ने पुलिस के रुकने का इशारा करते ही फायरिंग शुरू कर दी जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से पल्सर बाइक, पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किये हैं। घायल बदमाश पर दर्जनों लूट, हत्या व डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। यही नहीं हाल ही में पड़ोसी जनपद के एक डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में वह फरार चल रहा था। घायल बदमाश का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

दरअसल मामला चरथावल थाना क्षेत्र के खुसरोपुर रॉड का है। जहां चरथावल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। जैसे ही बाइक सवार दो संदिग्ध सामने से आते दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमे पुलिस कर्मी बाल बाल बच गया। पुलिस ने भी बदमाशों से लोहा लेते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। बदमाश अपने आप को घिरता देख बाइक को जंगल मे छोड़कर भागने लगे जिसमे पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को घायल करते हुए गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल बदमाश मोहसिन के पास से पुलिस ने पल्सर बाइक पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद कर लिए है।

आपको बता दें कि घायल मोहसिन शातिर अपराधी है दर्जनों लूट हत्या, डकैती के मामले इस पर दर्ज हैं और ये हाल ही में सहारनपुर के एक डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में वंछित चल रहा था। घायल मोहसिन का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है और फरार बदमाश कि तलाश में पुलिस जुटी गई है।

मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुये बताया कि मोहसिन नाम का बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जनपद सहारनपुर के जनकपुरी थाने में रंगदारी का एक मुकदमा दर्ज है, जिसमें यह फरार था। बदमाश के ऊपर 25000 का ईनाम था। पुलिस टीम की चैकिंग के दौरान यह मुठभेड़ में घायल हुआ।इसके पास से एक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget