एक्सप्लोरर

ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, बेरोजगार युवकों को बनाते थे शिकार

यूपी के जौलान में पुलिस ने बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने बताया कि, ये गैंग लोगों को नौकरी देने के नाम पर झांसे में फंसाता था.

जालौन: नौकरी लगवाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का जालौन पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है.

बेरोजगार युवकों को बनाते थे निशाना

बता दें कि, जालौन के कुठौंद थाना पुलिस ने संविदा की नौकरी लगवाने के नाम एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुछ शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. यह लोग गांव के बेरोजगार लड़कों को अपनी स्कीम का झांसा देकर उनसे आधार व पेन कार्ड को लेकर कम्प्यूटर सेंटर पर ले जाकर नौकरी के लिए आवेदन फार्म भराने के बहाने उनसे पेटीएम केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करा लेते थे और पेटीएम बैंक का खाता खुलवाकर उनके नाम का एटीएम भी जारी करा लेते थे.

लोगों से इकट्ठा करते थे गोपनीय जानकारी 

इस तरह से वो नौकरी के नाम पर आवेदन कराकर लोगों की गुप्त जानकारियां भी इकट्ठा कर लेते और उनके खाते से लेनदेन कर उनके साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देते थे. अभियुक्तों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल, सिम कार्ड व 2500 रुपए भी बरामद किए हैं.

वहीं, मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा है. कई अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं. लेकिन हाल में पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले लोगों में से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. यह लोग नौकरी लगाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी किया करते थे. पेटीएम बैक में खाता खुलवाकर उनके साथ धोखाधड़ी करते थे. पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों के खिलाफ छानबीन कर रहीं है. जल्द अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

फिल्मी नहीं रियल सिंघम है यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार, नाम से ही अपराधी कराहते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 'जीरो पॉवर्टी अभियान' पर जोर, सीएम बोले- हमारा संकल्प हर पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से जुड़े
यूपी में 'जीरो पॉवर्टी अभियान' पर जोर, सीएम बोले- हमारा संकल्प हर पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से जुड़े
UP News: 'व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी' अभियान: निवेश, रोजगार को मिली नई रफ्तार, 1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन चलन से बाहर
'व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी' अभियान: निवेश, रोजगार को मिली नई रफ्तार, 1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन चलन से बाहर
मुख्यमंत्री योगी ने किए लोधेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन: सीएम ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, निर्माणाधीन कॉरिडोर का करा अवलोकन
मुख्यमंत्री योगी ने किए लोधेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन: सीएम ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, निर्माणाधीन कॉरिडोर का करा अवलोकन
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget