एक्सप्लोरर

नकली सीमेंट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने नकली सीमेंट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब चार हजार बोरी नकली सीमेंट बरामद की गई है।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। ग्रेटर नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा में नकली सीमेंट की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नकली सीमेंट बनाने का गोरखधंधा ग्रेटर नोएडा में चल रहा था। पुलिस ने मौके से लगभग 4 हजार बोरी नकली सीमेंट बरामद की है।

पुलिस ने नकली सीमेंट बनाने वाले गिरोग के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में नकली सीमेंट और सीमेंट बनाने की मशीनें बरामद की हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुट गई है कि गिरोह के तार कहां-कहां फैले हैं। नकली सीमेंट का काला कारोबार बिसरख थानाक्षेत्र के अलावा नोएडा इकोटेक में पिछले काफी लंबे समय से चल रहा था।

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वैभव कृष्ण ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि नकली सीमेंट बनाने वाले गैंग का सरगना उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रहने वाला आलोक जैन है। यह उत्तराखंड का बड़ा शराब व्यापारी है। यह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नोएडा और गाजियाबाद में नकली सीमेंट बनाने की कंपनी चलाता है। एसएसपी ने बताया कि हैबतपुर में नकली सीमेंट बनाने की कंपनी चलाने वाला गाजियाबाद निवासी चंद्र पाल फरार है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget