एक्सप्लोरर

बलिया गोलीकांड: आरोपी बीजेपी नेता के भाई समेत दो और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी धीरेंद्र ने खुद को बताया निर्दोष

पुलिस ने धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई नरेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था. उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

बलिया. यूपी के बलिया जिले के रेवती में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने दो और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से एक आरोपी बीजेपी नेता का भाई है. हालांकि, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वहीं, पांच अन्‍य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस बीच, मुख्‍य आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी देवेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले पुलिस ने धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई नरेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था. उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

मुख्य आरोपी धीरेंद्र का बड़ा भाई है नरेंद्र प्रताप अपर पुलिस महानिदेशक (वाराणसी) ब्रज भूषण ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी नरेंद्र प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है. नरेन्द्र प्रताप रेवती कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह डब्ल्यू का बड़ा भाई है. बतादें कि इस मामले में तीन एसआई सहित नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

आरोपी धीरेंद्र का वीडियो वायरल, बताया बेकसूर रेवती कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने खुद को निर्दोष करार दिया है. धीरेंद्र ने दावा किया है कि गुरुवार की घटना में उसके परिवार के एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं. धीरेंद्र ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शुक्रवार को जारी वीडियो में खुद को पूर्व सैनिक संगठन का अध्यक्ष करार दिया है. उसने घटना को पूर्व नियोजित करार देते हुए कहा कि उसने आवंटन के लिये बैठक शुरू होते ही उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक व अन्य अधिकारियों से बवाल होने की संभावना जताई थी, लेकिन अधिकारियों ने उसकी बात पर कोई ध्यान नही दिया. धीरेंद्र ने कहा कि अधिकारियों की मौजूदगी में उसके 80 वर्षीय वृद्ध पिता व भाभी पर हमला किया गया. हमलावर लाठी डंडे व अवैध असलहा से लैस थे.

धीरेंद्र ने दावा किया कि इस घटना में उसके परिवार के एक व्यक्ति की मौत हो गई है तथा एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना में उसके पक्ष के 8 से अधिक लोग घायल हुए हैं. धीरेंद्र ने कहा है कि उसे जानकारी नहीं है कि जयप्रकाश पाल गामा की मौत किसकी गोली लगने से हुई है? धीरेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की सही जांच व न्याय की मांग की है.

धीरेंद्र के बचाव में विधायक सुरेंद्र सिंह वहीं, बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह रेवती कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र के बचाव में खुलकर सामने आ गए हैं. उन्होंने पुलिसिया जांच पर सवालिया निशान लगाते हुए इस मामले की सीबीसीआईडी जांच की मांग की है.

ये भी पढ़ें:

बलिया गोलीकांडः अखिलेश यादव ने पूछा- क्या एनकांउटर वाली सरकार अपने लोगों की गाड़ी पलटाएगी ?

बाराबंकी में रेप की घटना पर राहुल गांधी का हमला, ट्विटर पर लिखा- और कितनी बच्चियां? और कितने हाथरस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget