एक्सप्लोरर

Gorakhpur Crime: इंटरनेट कॉल कर दो दोस्तों ने व्यापारी से मांगी रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gorakhpur Police: गोरखपुर में व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी.

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस (Gorakhpur Police) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर ये कार्रवाई की है. दोनों आरोपी व्‍यापारी से इंटरनेट और वीवीआईपी कॉल कर फिरौती मांग रहे थे. बदमाशों ने रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी. पुलिस इन बदमाशों की सरगर्मी के साथ तलाश कर रही थी.  गोरखपुर के एसपी साउथ एके सिंह ने घटना का खुलासा किया है. 

एसपी ने बताया कि सिकरीगंज के रहने वाले व्‍यापारी अयोध्‍या जायसवाल ने 12 जुलाई को पुलिस से शिकायत की थी. उन्होंने शिकायत में 20 लाख की रंगजारी मांगे जाने का आरोप लगाया था. उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी मिल रही थी. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. जांच में पता चला कि कॉल इंटरनेशनल नंबर से की जा रही है. मामला साइबर सेल के पास सौंपा गया.

उन्होंने आगे बताया कि साइबर सेल की जांच में ये बात सामने आई कि वर्चुअल वॉयस इंटरनेट प्रोटोकाल नाम के ऐप के माध्यम से ये कॉल की गई है. इसमें रंगदारी मांगने वालों का मूल नंबर छिप गया. घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों की पहचान सिकरीगंज के असौजी बाजार के शुक्‍लपुरा गांव के रहने वाले दुर्गेश और उत्‍कर्ष के रूप में हुई है.

पुलिस ने दोनों के पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल और सिम भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 387 और 507 के तहत केस दर्ज किया है.

पूछताछ में क्या बोला आरोपी?
आरोपी दुर्गेश ने पूछताछ में बताया कि उत्कर्ष उर्फ विपुल कुमार ने उसके मोबाइल में फेक कॉल एप डाउनलोड किया था. उसने कहा कि इससे किसी को गाली/धमकी दोगे तो तुम्हे कोई पकड़ नही पाएगा. इस मोबाइल ऐप से उसने सिकरीगंज के व्यवसायी अयोध्‍या जायसवाल को काल करके 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. रंगदारी ना देने पर गोली मार कर हत्या करने की धमकी दी थी.

ये भी पढ़ें:

Narendra Giri Maharaj Last Rites LIVE: महंत नरेंद्र गिरि की मौत का सीडी कनेक्शन, शिष्य का दावा- सुसाइड से पहले बनाया था वीडियो

Narendra Giri Death: महंत नरेंद्र गिरी ने आत्महत्या की या हत्या हुई? संपत्ति का मुद्दा भी उठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget