एक्सप्लोरर

बलरामपुर: पत्रकार को जिंदा जलाने के मामले में ग्राम प्रधान के बेटे समेत पुलिस ने तीन को पकड़ा, इस तरह दिया हत्याकांड को अंजाम

पुलिस ने बताया कि पत्रकार राकेश सिंह महिला ग्राम प्रधान के खिलाफ लगातार खबरें लिख रहा था. यही नहीं राज्य में पंचायत चुनाव भी होने हैं. इन्हीं सब घटनाओं से प्रधान का बेटा रिंकू नाराज था. लिहाजा उसने राकेश की हत्या की योजना बनाई.

बलरामपुर: पत्रकार और उसके साथी को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों की गिरफ्तारी की है. पकड़े गये आरोपियों में से एक ग्राम प्रधान का बेटा है. आपको बता दें कि, पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक (37) यहां राष्ट्रीय स्वरूप नाम के स्थानीय अखबार में काम करता था और शुक्रवार देर रात साथी समेत कुछ लोगों ने जिंदा जलाकर मार दिया था.

ग्राम प्रधान का बेटा गिरफ्तार

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुये कहा कि गिरफ्त में आये ग्राम प्रधान के बेटे केशवानंद मिश्रा उर्फ रिंकू और उसके एक साथी ललित मिश्रा ने आतिशबाजी का काम करने वाले अकरम अली की मदद से घर में आग लगाई. पुलिस के मुताबिक, उस दिन पत्रकार की पत्नी और उसके दो बच्चे किसी रिश्तेदार के घर गये हुये थे.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर रिंकू अपनी ग्राम प्रधान मां सुशीला देवा के खिलाफ खबर लिखे जाने से राकेश से नाराज था. वहीं, ललित की पिंटू साहू से रंजिश चल रही थी.

इस तरह दिया हत्याकांड के अंजाम

राकेश के मृतक साथी पिंटू साहू ने ललित मिश्रा को एक कार बेची थी. जिसके बकाया लगभग ढाई लाख रुपए को लेकर ललित से विवाद चल रहा था और घटना से ठीक पहले दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था. दोनों के विवाद की जानकारी जब दोनों पक्षों को हुई तो रिंकू मिश्रा ने ललित मिश्रा व अकरम के साथ मिलकर राकेश व उसके दोस्त पिंटू की हत्या की योजना बनाई थी. इस क्रम में रिंकू मिश्रा अपने कुछ साथियों के साथ पत्रकार राकेश सिंह के घर गया था. जहां राकेश और पिंटू दोनों मौजूद थे. वहां ग्रामसभा के खिलाफ खबरें न लिखने पर दोनों के बीच बात हुई. फिर सभी ने शराब पी और जब राकेश व उसका साथी नशे में हो गए तो रिंकू अपने साथियों के साथ वहां से निकल गया.

सैनिटाइजर डालकर जलाया

रिंकू के जाने के बाद ललित मिश्रा व उसके साथी अकरम वहां पहुंचे और नशे की हालत में ही दोनों के ऊपर सैनिटाइजर डालकर अकरम और ललित ने आग लगा दी. यही नहीं, आग लगाने के बाद ललित व अकरम कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग निकले. जिससे कमरे से दोनों भाग न सकें. आग लगने की वजह से पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पत्रकार राकेश सिंह गंभीर रूप से झुलस गया. उसे इलाज के लिये लखनऊ भेजा गया जहां राकेश की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें.

सीएम योगी ने की तारीफ, कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया के सामने मजबूती के साथ रखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget