एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने की तारीफ, कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया के सामने मजबूती के साथ रखा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया के सामने मजबूती के साथ रखा है.

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के बाद अगर हम प्रतिदिन प्रदेश के अंदर हाईवे निर्माण की स्पीड देखेंगे, तो औसतन लगभग दो किमी हाईवे का निर्माण रोजाना हुआ है. यह विकास की नई कथा को देश के अंदर लिखे जाने की एक नई व्यवस्था है. बतादें कि सीएम योगी ने सोमवार को वाराणसी के खजूरी में वाराणसी-प्रयागराज (एनएच-19) सिक्स लेन चौड़ीकरण परियोजना के लोकार्पण के अवसर पर ये बातें कही. 2,447 करोड़ की लागत से उच्च तकनीक से बने भारत का ये पहला हाइवे है और इसकी लंबाई 73 किमी है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत को दुनिया के सामने जिस मजबूती के साथ रखा है, हम सब देख रहे हैं. चाहे, सामरिक दृष्टि से हो, भारत की सुरक्षा का मामला हो, भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय उत्पाद को प्रमुखता के साथ आगे बढ़ाने का हो, या फिर विकास की योजनाओं का लाभ एक-एक नागरिक तक पहुंचाने का हो, पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ यह कार्यक्रम आगे बढ़ रहे हैं.

"नए कलेवर के साथ जगमगा रही है काशी" योगी ने कहा कि काशी अपनी पुरातन काया और नए कलेवर के साथ वैश्विक मंच पर एक बार फिर से जगमगा रही है. यह हम सब अहसास कर सकते हैं कि पिछले 6 वर्षों के दौरान, करीब 18 हजार करोड़ की परियोजनाएं या तो लोकार्पित हुई हैं या शिलान्यास हुआ है और वर्तमान में ढेर सारी परियोजनाओं पर युद्ध स्तर पर कार्य भी चल रहा है. यह काशी की उस विकास गाथा को आगे बढ़ाने की कहानी है, जिसके लिए काशी का प्रत्येक नागरिक वर्षों से, सदियों से उतावला था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अंदर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय व्यस्तताओं के साथ काशी के बारे में हर पल, हर क्षण, हर जानकारी रखने और यहां के लोगों की, यहां के विकास की, यहां की आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने की, निरंतर एक जुड़ाव के साथ आज दुनिया की दो प्राचीन नगरियों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री का आगमन देव दीपावली के शुभ अवसर पर अपनी पवित्र काशी में हुआ है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: शिक्षक स्नातक की 11 एमलसी सीटों पर मतदान कल, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

सीएम योगी ने दिए कोविड-19 जांच की दर को 'वाजिब' बनाने के निर्देश, मोबाइल ऐप बनाने को भी कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget