एक्सप्लोरर

कौशाम्बी के कलंक का मुख्य अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगीं 2 गोलियां

कौशाम्बी में नाबालिग के साथ गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था।

कौशाम्बी, एबीपी गंगा। कौशाम्बी में कलंक की घटना के मुख्य अभियुक्त छोटका उर्फ आतंकवादी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 25 हजार का इनामिया अभियुक्त को मुठभेड़ में पुलिस की दो गोलियां लगी हैं। घायल छोटका को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना का तीसरा आरोपी बड़का फरार चल रहा है। पिपरी थाना के रावतपुर चौकी क्षेत्र के जंगल में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम से मुठभेड़ की ये घटना मंगलवार की शाम को हुई है। कौशाम्बी पुलिस को मिली इस सफलता के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली है।

सराय अकिल थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर को घास काटने गई एक किशोरी को पड़ोसी गांव के तीन युवक जबरन बाग में घसीट ले गए थे। वहशी दरिंदों ने किशोरी से सामूहिक दुराचार किया था। साथ ही घटना का वीडियो बना लिया था। चरवाहे के शोर मचाने पर भीड़ ने बाग को घेर लिया था। मौके से भीड़ ने वीडियो बना रहे आरोपी मोहम्मद नाजिम को पकड़ने के बाद मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जबकि मोहम्मद छोटका उर्फ आतंकवादी पुत्र इस्माइल और उसका भाई बड़का भागने में कामयाब हो गए थे।

घटना के बाद रविवार को एडीजी सुजीत पांडेय ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की थीं। इसमें जोन स्तर की दो टीम थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय थी। मुख्य आरोपी छोटका उर्फ आतंकवादी पिपरी थाना के रावतपुर चौकी क्षेत्र के जंगल में एक मजार के समीप छिपकर बैठा था। मुखबिर की सूचना पर एसआई राजेश सिंह, इंटेलीजेंस विंग प्रभारी विजय यादव व उनकी टीम ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही छोटका ने फायर झोंक दिया। पांच राउंड फायर हुआ। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायर किया। पुलिस की दो गोली छोटका के दोनों पैर में लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। मुठभेड़ की जानकारी होने पर एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार चायल सर्किल की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

कौशाम्बी के कलंक का मुख्य अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगीं 2 गोलियां

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि नाबालिक बच्ची के साथ रेप की वारदात हुई थी, जिसका वीडियो भी बनाया गया था। बहुत ही घृणित वारदात थी उसमें एक अभियुक्त को मौके पर ही पकड़ गया था। मेन अभियुक्त रेप करने वाला था उसके लिए हमारी पांच टीमें काम कर रहीं थीं। 2 टीमों को सूचना थी कि आरोपी पिपरी के रावतपुर क्षेत्र में है। पीछा किया गया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैरों में गोली लगी है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। आरोपी का नाम मोहम्मद आदिल उर्फ छोटका है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिठूर दौरे से पहले CM योगी बोले- युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए UP के विकास का संकल्प
बिठूर दौरे से पहले CM योगी बोले- युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए UP के विकास का संकल्प
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
यूपी में कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर घमासान! इमरान मसूद बोले- गठबंधन से डरी BJP
यूपी में कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर घमासान! इमरान मसूद बोले- गठबंधन से डरी BJP
राहुल गांधी बरी, कांग्रेस बोली- बीजेपी का अन्याय और अत्याचार हारा
राहुल गांधी बरी, कांग्रेस बोली- बीजेपी का अन्याय और अत्याचार हारा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget