एक्सप्लोरर

फिरौती के लिए दोस्तों ने ही कर दी दोस्त की हत्या, कोरोना मृतक बताकर किया अंतिम संस्कार

यूपी के आगरा में सचिन चौहान नाम के युवक की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी. पुलिस ने मामले में मृतक के दोस्त सुमित और उसके चार अन्य साथियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आगरा के जयराम बाग के रहने वाले शीतगृह स्वामी और सरकारी ठेकेदार एसएस चौहान के इकलौते बेटे सचिन चौहान की उसके मित्रों ने ही हत्या कर दी. आरोपियों ने पहले सचिन को शराब पिलाई और बाद साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव का बल्केश्वर घाट पर अंतिम संस्कार भी कर दिया. हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपियों ने पीपीई किट में सचिन के शव को लपेटा और श्मशान घाट पहुंचे ताकि कोरोना से हुई मौत बताकर वारदात को छिपाया जा सके.  

दोस्तों ने की हत्या 
मृतक सचिन चौहान के पिता एसएस चौहान सरकारी ठेकेदार और शीतगृह के मालिक हैं. उन्होंने बताया 21 जून को दिन में करीब 3 बजे उनका बेटा कैपरी और टी शर्ट में थोड़ी देर में घर आने की बात कहकर बाहर गया था. देर रात जब बेटे के फोन से कॉल आती है तो मां फोन उठाती हैं. दूसरी तरफ कोई और युवक ये कह रहा होता है कि आपका बेटा इस समय काफी ज्यादा नशे में है और ऐसे में हम सभी लोग नोएडा आ गए हैं.  

जब मृतक की मां पूछती है कि आप कौन हो तो उधर से जवाब दिया जाता है कि आप अपने बेटे से ही पूछ लेना और उसके बाद अगले दिन भी जब उनका बेटा घर नहीं पहुंचता है तो थाना न्यू आगरा पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी जाती है. आगरा पुलिस के साथ एसटीएफ किडनैपिंग की इस घटना में जुट जाती है और उसके बाद रविवार शाम को ये पता चला है कि सचिन चौहान को उसके ही कुछ दोस्तों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी. 

नाम बदलकर कर दिया अंतिम संस्कार  
सचिन की हत्या करने के बाद आरोपियों ने साजिश के तहत वारदात को छिपाने के लिए उसके पूरे शरीर को लैमिनेट किया और पीपीई किट पहनाकर बल्केश्वर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया. बड़ी बात ये है कि बल्केश्वर घाट पर मृतक का नाम बदल दिया जाता है और रवि वर्मा नाम से मृतक की जानकारी दर्ज कराई जाती है. पुलिस ने मामले में मृतक के दोस्त सुमित और उसके चार अन्य साथियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

फिरौती थी वजह 
एसएसपी आगरा मुनिराज जी के मुताबिक फिरौती मांगने के उद्देश्य से इस घटना को दोस्तों ने अंजाम दिया है और उनकी योजना थी हत्या के बाद 2 करोड़ की फिरौती मांगेंगे. बड़ी बात ये है कि मृतक के पिता के कारोबारी पार्टनर लेखराज सिंह का बेटा हर्ष भी इस हत्याकांड में शामिल है. हालांकि, मृतक के पिता ने अपने कारोबारी पार्टनर की भूमिका से साफ इनकार किया है.

परिवार में मातम 
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इकलौते बेटे की हत्या के बाद माता-पिता बदहवास हालत में हैं. मृतक सचिन चौहान अपने घर का इकलौता लड़का था उसने बीबीए तक की पढ़ाई की थी. फिलहाल पुलिस ने सचिन की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mathura News: मंत्री लक्ष्मी नारायण के प्रतिनिधि का करीबी अवैध खनन मामले में गिरफ्तार, समर्थकों ने थाने में काटा बवाल
मंत्री लक्ष्मी नारायण के प्रतिनिधि का करीबी अवैध खनन मामले में गिरफ्तार, समर्थकों ने थाने में काटा बवाल
Uttarkashi News: उत्तरकाशी में है एशिया के सबसे ऊंचे चीड़ महावृक्ष की समाधि, दूर-दूर से आते हैं पर्यटक
उत्तरकाशी में है एशिया के सबसे ऊंचे चीड़ महावृक्ष की समाधि, दूर-दूर से आते हैं पर्यटक
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'सभी राज्यों में होने चाहिए खत्म, सभी मुख्यमंत्री लें फैसला', मदरसा बोर्ड को लेकर बोले प्रवीण तोगड़िया
'सभी राज्यों में होने चाहिए खत्म, सभी मुख्यमंत्री लें फैसला', मदरसा बोर्ड को लेकर बोले प्रवीण तोगड़िया

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget