एक्सप्लोरर

औरैया: लूट और हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, बदमाश ने पुलिस पर चलाई गोली

औरैया में पुलिस ने लूट और हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया. हालांकि, आरोपी की ओर से पुलिस पर गोली चलाई गई. पुलिस ने भी बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की. घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

औरैया के फफूंद थाना के ग्राम अजलापुर मोड़ के पास सर्राफा व्यापारी से लूट के बाद हत्या के मामले पुलिस ने एक और आरोपित को जुआ पुल से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया है. फफूंद थाना पुलिस को सूचना मिली कि सर्राफा व्यापारी गोलीकांड का एक आरोपी किसी अन्य घटना को अंजाम दिए जाने की फिराक में जुआ पुल के पास खड़ा है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास जताते हुए घेराबंदी की. पुलिस को आते देख गोलीकांड का आरोपी विजय भदौरिया ने फायरिंग शुरू कर दिया.
बचाव करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस की एक गोली विजय के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा. पुलिस ने घायल विजय को हिरासत में लेते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया.
पुलिस ने घायल आरोपी को पहुंचाया अस्पताल 
विजय सिंह को जब पुलिस माल बरामदगी के लिए लेकर गई थी तब विजय सिंह ने फफूंद थाने में तैनात एसआई रामचंद्र की सरकारी पिस्टल छीनकर भगाने का प्रयास किया और फायरिंग की. पुलिस द्वारा बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया. अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया.
जानिए क्या था मामला 
13 फरवरी की देर शाम ग्राम बरौआ निवासी सर्राफा व्यापारी तेज सिंह घर वापस जा रहे थे. जैसे ही वह अजलापुर मोड के पास पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और तेज सिंह से जेवरातों से भरा बैग छीनने लगे. विरोध करने पर उसके सीने में गोली मार दी थी.
ये भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget