एक्सप्लोरर

NOIDA News: हिरासत से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार, यह सामान हुआ बरामद

UP News: यह आरोपी जब पुलिस हिरासत से फरार हुआ था तो उसे नोएडा के फेज-1 पुलिस थाना ले जाया जा रहा था. मंगलवार दोपहर वह शौचालय गया और वहां से पुलिस कांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गया.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की नोएडा पुलिस (NOIDA Police) ने मंगलवार को हिरासत से फरार हुए एक आरोपी को फिर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से करीब डेढ़ किलो गांजा और एक कट्टा-कारतूस बरामद किया है. दूसरी बार उसे नोएडा सेक्टर- आठ से गिरफ्तार किया गया. यह व्यक्ति मंगलवार को पुलिस हिरासत से शौच के बहाने शौचालय से फरार हो गया था. घटना के समय उसके साथ एक पुलिस कांस्टेबल भी था. अधिकारियों ने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था. फिर गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.  

पुलिस अधिकारी ने क्या जानकारी दी है

नोएडा पुलिस की डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को बताया कि फिर गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम भिष्म सिंह है. वह बिहार के सिवान का रहने वाला है. अभी वह नोएडा के बरोला गांव में रह रहा है. उसे नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था. जब वह पुलिस हिरासत से फरार हुआ था तो उसे फेज-1 पुलिस थाना ले जाया जा रहा था. मंगलवार दोपहर वह शौचालय गया और वहां से पुलिस कांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गया. बाद में घटना के समय उसके साथ मौजूद कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया. 

दूसरी बार कहां से गिरफ्तार किया गया फरार आरोपी

वह भागकर हरोला चला गया था, जो कि नोएडा का एक व्यस्त बाजार है.मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गुरुवार को सेक्टर-आठ से फिर गिरफ्तार कर लिया. उसे एक जर्जर इमारत से गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ नॉरकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रापिक सबस्टेंस (NDPS) एक्ट और आईपीसी की धारा 223 (लोक सेवक द्वारा उपेक्षा से परिरोध या अभिरक्षा में से निकल भागना) और धारा-224 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

ये भी पढ़ें

UP Politics: लखनऊ में बैठक से पहले BSP ने इस फैसले के जरिए दिया बड़ा संदेश, यूपी में अब बढ़ेगी सपा की मुसीबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget