एक्सप्लोरर

UP Police: अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, जब्त की गई लाखों की संपत्ति

Sitapur Police: यूपी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस (Police) का एक्शन जारी है. सीतापुर (Sitapur) पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों की चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की है. 

Sitapur Action Against Criminals: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है. अपराध (Crime) और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर अर्जित की गई संपत्तियों (Property) को जब्त करने की कार्रवाई जारी है. प्रदेश में अपराधियों के हौसले पस्त हो गए है. सीतापुर (Sitapur) के रेउसा पुलिस ने भी गुरुवार को तीन शातिर अपराधियों की चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने जिन तीन अपराधियों के खिलाफ ये कार्रवाई की है, उनमें सदरपुर थाना इलाके के नरेंद्रपुर के नरेंद्र वर्मा पुत्र राम इकबाल वर्मा, बिसवां कोतवाली इलाके के कोटरा निवासी लालू उर्फ शिवम पुत्र नरेश चंद्र तथा सदरपुर थाना इलाके के वसुदहा निवासी सुफील पुत्र जहीर शामिल हैं. 

पुलिस ने की कार्रवाई
टीम ने अपराधी लालू उर्फ शिवम का रेउसा-बिसवां मार्ग पर मंगू चौराहा के पास स्थित एक मकान तो अपराधी नरेंद्र की इकोस्पोर्ट कार एवं सुफील की अपाचे बाइक जब्त की है. ये कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव दीक्षित के निर्देश में सीओ बिसवां सुशील कुमार सिंह और तहसीलदार बिसवां अविचल प्रताप सिंह द्वारा गई गई है. इनके खिलाफ रेउसा, बिसवां व कमलापुर थाने में कई मामले दर्ज हैं. 

आय का कोई स्रोत ज्ञात नहीं
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ कई अभियोग पंजीकृत हैं. अभियुक्तों की आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं था. पुलिस को अपनी जांच में प्राप्त साक्ष्यों से ये स्पष्ट हो गया कि अभियुक्त नरेन्द्र वर्मा, लालू उर्फ शिवम व सुफील ने अपराध के जरिए संपत्तियां अर्जित की हैं. अपराध से अर्जित संपत्ति के जब्तीकरण से बचने के अभियुक्त क्रय की जाने वाली संपत्तियां अपने व अपने परिजनों के नाम से लेते थे. विवेचना के दौरान धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत विवेचक की तरफ से जिलाधिकारी कार्यालय को साक्ष्य संकलित करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी की गई है. 

संपत्तियों को जब्त करने का आदेश
पुलिस की तरफ से प्रेषित रिपोर्ट के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने अभियुक्तों नरेन्द्र वर्मा, लालू उर्फ शिवम व सुफील उपरोक्त द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्तियों को जब्त करने का आदेश निर्गत किया. आपराधिक कृत्यों द्वारा अर्जित किए गए 1 मकान, 1 चार पहिया वाहन, 1 दोपहिया वाहन पर गैंगेस्टर एक्ट 1986 के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है. जब्त की गई संपत्तियों की कुल वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग 51,12,000 (इक्यावन लाख बारह हजार) रुपये आंकी गई है.

ये भी पढ़ें:

राकेश टिकैत बोले- 'अल्लाह-हु-अकबर' बयान को किया जा रहा ट्रोल, मेरा फोन नंबर किया गया सार्वजनिक

UP Election 2022: ब्राह्मण पॉलिटिक्स पर बोले ओम प्रकाश राजभर, ‘चालाक हैं ब्राह्मण सबको पानी पिला देंगे’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget