एक्सप्लोरर

राकेश टिकैत बोले- 'अल्लाह-हु-अकबर' बयान को किया जा रहा ट्रोल, मेरा फोन नंबर किया गया सार्वजनिक

Rakesh Tikait Kisan Protest: राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा है कि मेरे 'अल्लाह-हु-अकबर' बयान को ट्रोल किया जा रहा है. हमने कुछ गलत नहीं कहा. मेरे फोन नंबर को भी सार्वजनिक किया गया है.

Karnal Kisan Protest Rakesh Tikait: करनाल (Karnal) में किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है. पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से किसान नाराज हैं. लगातार वो दोषी अधिकारी पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं. जिस किसान की मौत (Death) हुई है उसके परिवार को मुआवजा और नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर करनाल में किसानों ने आंदोलन खड़ा कर दिया है. किसानों का कहना है कि दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर हमारा आंदोलन (Protest) चल रहा है. करनाल में एक नया आंदोलन सरकार के खिलाफ शुरू कर दिया गया है. किसानों ने कहा कि ये आंदोलन तब तक चलेगा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा. किसानों का ये भी कहना है कि जिस तरह से सरकार ने किसानों को लेकर ढुलमुल रवैया दिखाया है, उनपर लाठीचार्ज, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार किसानों के प्रति क्या रुख रखती है. 

करनाल में चलता रहेगा आंदोलन 
इस पूरे प्रकरण को लेकर राकेश टिकैट भी करनाल में 2 दिनों से डेरा डाले बैठे थे. वहीं, पर रात गुजार रहे थे और पुलिस की कार्रवाई को लेकर अपना रोष भी जता रहे थे. राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर पहुंच चुके हैं. राकेश टिकैत ने बताया तीन कृषि कानूनों को लेकर हमारी मांग चल रही है उसको लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन, जिस तरह से एक अधिकारी ने किसानों पर बर्बरता पूर्ण अत्याचार किया वो उचित नहीं ठहराया जा सकता है. धरना ऐसे ही चलता रहेगा और भी तमाम किसान नेता वहां पर मौजूद हैं. आंदोलन तो अब वहां से तक तक नहीं हटेगा जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी. 

हम संगठित हैं 
राकेश टिकैत से ये भी सवाल पूछा गया कि जिस तरह से गाजीपुर बॉर्डर पर और अन्य किसान नेताओं में आपका ही चेहरा प्रमुख है इसलिए वहां के किसान नेताओं ने आपको वापस गाजीपुर बॉर्डर तो नहीं भेज दिया. इस पर राकेश टिकैत ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर हमारा आंदोलन चल रहा है. वहां पर अन्य कई नेता मौजूद हैं इसलिए हम अपने आंदोलन स्थल पर आ गए हैं. धरना वहां पर लगातार जारी है और जारी रहेगा. हम संगठित हैं और मिलकर कार्य कर रहे हैं. 

किसानों के हितों का ध्यार रखती है बीजेपी 
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी गाजियाबाद में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचे थे. इस पर किसान आंदोलन को लेकर उनसे सवाल किए गए थे. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा था बीजेपी किसानों के हितों का हमेशा ध्यान रखती है. कुछ राजनीतिक पार्टियां किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रही हैं. किसानों से कई दौर की बातचीत हुई है और सरकार आगे भी बातचीत के लिए प्रतिबद्ध है. किसान आज भी हमारे साथ है, कल भी हमारे साथ थे. 

फोन नंबर को सार्वजनिक किया गया
स्वतंत्र देव सिंह के बयान पर राकेश टिकैत ने पलटवार करते हुए कहा कि हम राजनीति नहीं करते. ये सिर्फ किसानों का धरना है. करनाल में तब तक धरना चलता रहेगा जब तक मांग पूरी नहीं होगी. राकेश टिकैत ने कहा कि आजकल मेरे अल्लाह-हु-अकबर बयान को ट्रोल किया जा रहा है. हमने कुछ गलत नहीं कहा. मेरे फोन नंबर को सार्वजनिक किया गया है, जिससे लोग मुझे फोन करके अपशब्द कह सकें. 

कौन हैं भानु
बीकेयू के भानु प्रताप सिंह पहले किसानों की मांग को लेकर नोएडा में प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन वो इस आंदोलन से हट गए थे. लेकिन, अब उन्होंने कहा है कि हम भी किसानों को जागृत करेंगे और एक अलग से आंदोलन चलाएंगे. इस सवाल पर टिकैत ने कहा कि- कौन है भानु, हम नहीं जानते कौन है भानु. उन्हें जो करना है करें. देश में लोकतंत्र है वो अपनी मांग रखें. मैं उन्हें नहीं जानता हूं. वो 15 साल पहले ही इस संगठन से अलग कर दिए गए थे. 

लखनऊ जाएंगे राकेश टिकैत 
एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राकेश टिकैत 21 तारीख को लखनऊ जाएंगे. इस दौरान वो संगठन की मीटिंग में भी हिस्सा लेंगे. लखनऊ को घेरने वाली बात पर उन्होंने कहा हमारी मीटिंग का दौर चलता रहता है. किसान संगठन और उसके पदाधिकारी जो भी फैसला करते हैं उसी को अमल में लाया जाता है. 

ये भी पढ़ें: 

UP Election 2022: ब्राह्मण पॉलिटिक्स पर बोले ओम प्रकाश राजभर, ‘चालाक हैं ब्राह्मण सबको पानी पिला देंगे’

Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी मस्जिद पर HC का बड़ा आदेश, ASI के सर्वेक्षण पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget