एक्सप्लोरर

Ghaziabad: कवि कुमार विश्वास ने गांव के प्रधानों से की ये अपील, खुद भी लोगों की मदद में आगे आए

कवि कुमार विश्वास कोरोना महामारी में लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं. वे सोशल मीडिया के जरिये लोगों को ऑक्सीजन व अस्पतालों में बिस्तर दिलाने के लिये सक्रिय हैं. अब उन्होंने गांवों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिये मुहिम छेड़ी है.

गाजियाबाद: कवि कुमार विश्वास द्वारा लगातार कोरोना काल में मदद का प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में कुमार विश्वास ने गांव में कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए वहां के प्रधानों को प्रेरित किया है. इसके अलावा कुमार विश्वास की टीम गांव-गांव में कोविड केयर किट पहुंचा रही है. कुमार विश्वास ने खुद वीडियो जारी करके इस बात को समझाने की कोशिश की है, कि कैसे गांव के प्रधान पुराने जमाने के बारात घर की तरह कोविड केयर सेंटर बनाकर लोगों की मदद कर सकते हैं. उस सेंटर में दवाई और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अलावा, ऑक्सीमीटर और सैनिटाइजर की व्यवस्था कुमार विश्वास करवा रहे हैं.

गांव के बाहर की जगह करें चिन्हित

कुमार विश्वास ने अपील की थी कि, सभी गांवों के प्रधान अपने गांव में कोविड केयर सेंटर बना सकते हैं. जहां पर लक्षण होने वाले मरीजों को आइसोलेट किया जा सकता है. इसके लिए उन्होंने उदाहरण दिया था. उदाहरण में उन्होंने बताया था कि, पुराने जमाने में गांव के प्रधान और कुछ सभ्रांत नागरिक मिलकर गांव के बाहरी हिस्से में बारात घर बनाया करते थे. उसी तरह से अब महामारी के इस काल में कोविड केयर सेंटर बनाया जा सकता है. कई गांव ने कुमार की इस अपील पर काम किया है. जिनमें गाजियाबाद का गांव खेमावती शामिल है. खेमावती के ग्रामीणों ने भी कोविड केयर सेंटर तैयार किया है. जहां पर कुमार विश्वास की टीम की तरफ से कोविड केयर किट पहुंचाई गई है. किट में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर के अलावा कुछ दवाइयां और वह किताब मौजूद है, जो एम्स के डॉक्टरों द्वारा प्रिसक्राइब्ड है. किताब में बताया गया है कि बीमार होने के दौरान किस तरह से दवाई ले सकते हैं, और कैसे खुद की केयर कर सकते हैं. आसान शब्दों में यह किताब चित्रात्मक रूप में है.

आज कर रहे मोदीनगर के गांव में जागरूकता

कुमार विश्वास और उनकी टीम आज मोदीनगर के भनेड़ा, सुहाना, खेमावती, कैथावड़ी, फिरोजपुर, नंगला असदपुर, नंगल आदि गांव में जागरूकता मिशन चला रही है. कुमार ने अपील की है कि, जो लोग उन से जुड़ना चाहते हैं, वह सोशल मीडिया पर जुड़ सकते हैं. मदद के तौर पर वे लोग भी आगे हाथ बढ़ाते हुए कोविड केयर किट उन के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचा सकते हैं.

प्लाज्मा के लिए कर रहे पहले से काम

हमने आपको बताया था कि, कैसे कुमार विश्वास और उनकी टीम सोशल मीडिया के माध्यम से प्लाज्मा डोनर्स को ढूंढ रही है, और जरूरतमंदों तक प्लाज़्मा पहुंचाया जा रहा है. इस काम में भी कुमार विश्वास काफी हद तक सफल हुए हैं. उनकी दूसरी मुहिम ने भी रंग लाना शुरू कर दिया है, क्योंकि कुमार ने खुद कहा की कोरोना से गांव को बचाना जरूरी है, और गांव को बचाने की इस मुहिम में वह पूरी तरह से प्रयासरत हैं. जारी वीडियो में गांववासी, कुमार विश्वास और उनकी टीम का धन्यवाद अदा करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में यह भी साफ है कि कैसे कुमार विश्वास की टीम द्वारा किट गांव में पहुंचाई जा रही है.

ये भी पढ़ें.

Uttar Pradesh: कोरोना महामारी का कहर, तीन मंत्री समेत बीजेपी के पांच विधायक गंवा चुके हैं जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget