एक्सप्लोरर

PM मोदी ने काशी को दी 1200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात

PM मोदी आज वाराणसी दौरे पर हैं। दूसरी सरकार में उनका ये दूसरा काशी दौरा है। इस यात्रा के दौरान वे काशीवासियों पर सौगातों की बारिश करेंगे ।

वाराणसी, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम ने 50 परियोजनाओं को लोकार्पण किया। वहीं,  महाकाल एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि ये प्राइवेट ट्रेन तीन धार्मिक शहरों- वाराणसी, उज्जैन और ओमकारेश्वर को जोड़ेगी। काशी पहुंचे पीएम मोदी सबसे पहले जंगमबाड़ी मठ पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और कहा कि मठों द्वारा दिखाए रास्ते पर चलते हुए हम अपने जीवन के संकल्प पूरे करने हैं।

Modi in kashi : जंगमबाड़ी मठ में क्या कुछ बोले मोदी 

  • मठों द्वारा दिखाए रास्ते पर चलते हुए, संतों द्वारा दिखाए रास्ते पर चलते हुए, हमें अपने जीवन के संकल्प पूरे करते हैं और राष्ट्र निर्माण में भी अपना पूरा सहयोग करते चलना है: PM
    देश सिर्फ सरकार से नहीं बनता बल्कि एक-एक नागरिक के संस्कार से बनता है। नागरिक के संस्कार को उसकी कर्तव्य भावना श्रेष्ठ बनाती है। एक नागरिक के रूप में हमारा आचरण ही भारत के भविष्य को तय करेगा, नए भारत की दिशा तय करेगा: PM

  • भारत में राष्ट्र का ये मतलब कभी नहीं रहा कि किसने कहां जीत हासिल की, किसकी कहां हार हुई। हमारे यहां राष्ट्र सत्ता से नहीं, संस्कृति और संस्कारों से सृजित हुआ है, यहां रहने वालों के सामर्थ्य से बना है: पीएम मोदी
  • वीरशैव परंपरा वो है, जिसमें वीर शब्द को आध्यात्म से परिभाषित किया गया है। जो विरोध की भावना से ऊपर उठ गया है वही वीरशैव है। यही कारण है कि समाज को बैर, विरोध और विकारों से बाहर निकालने के लिए वीरशैव परंपरा का सदैव आग्रह रहा है: पीएम मोदी
  • संस्कृति और संस्कृत की संगम स्थली में आप सभी के बीच आना, मेरा लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। बाबा विश्वनाथ के सानिध्य में, मां गंगा के आंचल में, संत वाणी का साक्षी बनने का अवसर बार-बार नहीं मिलता: पीएम मोदी
  • जंगमबाड़ी मठ में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मैं काशी का जनप्रतिनिधि हूं। आप सभी के बीच आना मेरा सौभाग्य है।
  • पीएम मोदी ने जंगमबाड़ी मठ में की पूजा। यहां वो करीब 40 मिनट गुजारेंगे। पीएम मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।
modi-kashi

 दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा  का अनावरण

पीएम मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पर 63 फीट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया। देश में ये उनकी सबसे बड़ी प्रतिमा है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज इस क्षेत्र, दीनदयाल जी की स्मृति स्थली का जुड़ना, अपने नाम ‘पड़ाव’ की सार्थकता को और सशक्त कर रहा है। ऐसा पड़ाव जहां, सेवा, त्याग विराग और लोकहित सभी एक साथ जुड़कर एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित होंगे

बता दें कि एक साल तक दिन रात काम करके 200 से अधिक शिल्पकारों ने इस प्रतिमा को पूरा किया है। इस स्मारक केंद्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और समय से संबंधित जानकारियां होंगी। ओडिशा के लगभग 30 शिल्पकारों और दस्तकारों ने पिछले साल इस परियोजना पर कार्य शुरू किया था।

इसके साथ ही, पीएम मोदी 'काशी एक, रूप अनेक' कार्यक्रम का भी उद्घाटन करेंगे। वह अमेरिका, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया सहित विश्व के विभिन्न देशों से आए खरीदारों और दस्तकारों के साथ भी बातचीत करेंगे। 'काशी एक, रूप अनेक' पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में आयोजित होने वाला दो दिवसीय कार्यक्रम है। इसमें पूरे उत्तर प्रदेश के उत्पादों को प्रदर्शित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा कल, 48 परियोजनाओं की सौगात देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिकोहाबाद में बीजेपी की 2017 की जीत के बाद सपा की वापसी, 2027 में कैसी होगी लड़ाई?
शिकोहाबाद में बीजेपी की 2017 की जीत के बाद सपा की वापसी, 2027 में कैसी होगी लड़ाई?
फिरोजाबाद में 45 हजार एससी, 55 हजार गैर यादव ओबीसी, 34 हजार गैर बनिया सवर्ण वोट क्यों अहम?
फिरोजाबाद में 45 हजार एससी, 55 हजार गैर यादव ओबीसी, 34 हजार गैर बनिया सवर्ण वोट क्यों अहम?
2022 में बीजेपी की 47 हजार की बढ़त, 2024 में घटकर 17 हजार, टुंडला में क्या बदला?
2022 में बीजेपी की 47 हजार की बढ़त, 2024 में घटकर 17 हजार, टुंडला में क्या बदला?
मुजफ्फरनगर में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, नाबालिग से यौन शोषण का आरोप
मुजफ्फरनगर में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, नाबालिग से यौन शोषण का आरोप

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget