एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने थपथपाई योगी की पीठ, कहा- कोरोना की दूसरी लहर को यूपी ने बहुत अच्छी तरह से संभाला

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को यूपी ने बहुत अच्छी तरह से संभाला है. उत्तर प्रदेश पूरे देश में कोरोना की सबसे ज़्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य है.

PM Modi Varanasi Visit: अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल के दौरान योगी सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में कोरोना की सबसे ज़्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य है. आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज़्यादा वैक्सीनेशन करने वाला राज्य भी है. उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को यूपी ने बहुत अच्छी तरह से संभाला है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ''कोरोना वायरस के बदलते हुए और खतरनाक रूप ने पूरी ताकत के साथ हमला किया था. लेकिन काशी सहित यूपी ने पूरे सामर्थ्य के साथ इतने बड़े संकट का मुकाबला किया. कोरोना से निपटने में उत्तर प्रदेश के प्रयास उल्लेखनीय हैं.'' उन्होंने कहा कि ''काशी नगरी आज पूर्वांचल का बहुत बड़ा मेडिकल हब बन रही है. जिन बीमारियों के इलाज के लिए कभी दिल्ली और मुंबई जाना पड़ता था, उनका इलाज आज काशी में भी उपलब्ध है.''

काशी ने दिखा दिया है कि वो रुकती नहीं है- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ''आज काशी के विकास से जुड़े 1500 करोड़ रुपए से अधिक परियोजनाओं का शिलन्यास और लोकार्पण करने का अवसर मुझे मिला है. काशी ने दिखा दिया है कि वो रुकती नहीं है. बीते कुछ महीने हम सभी के लिए बहुत मुश्किल भरे रहे हैं.''

मोदी ने कहा कि ''अभी यूपी में करीब 550 ऑक्सीजन प्लांट्स बनाने का काम तेजी से चल रहा है. आज बनारस में 14 ऑक्सीजन प्लांट्स का लोकार्पण भी किया गया है.'' उन्होंने कहा कि ''काशी के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में आज कुछ और कड़ियां जुड़ रही हैं. आज महिलाओं और बच्चों की चिकित्सा से जुड़े नए अस्पताल काशी को मिल रहे हैं. इसमें से 100 बेड की क्षमता बीएचयू में और 50 बेड जिला अस्पताल में जुड़ रहे हैं.''

मेक इन इंडिया के लिए यूपी पसंदीदा जगह- पीएम

पीएम ने कहा कि ''काशी और पूरे यूपी के विकास के इतने सारे कामों की चर्चा मैं इतनी देर से कर रहा हूं, लेकिन ये लिस्ट इतनी लंबी है कि इतनी जल्दी खत्म नहीं होगी. जब समय का अभाव होता है तो कई बार सोचना पड़ता है कि यूपी के कौन से विकास कार्यों की चर्चा करूं, कौन से कार्यों को छोड़ूं.'' उन्होंने कहा कि ''उत्तर प्रदेश, देश के अग्रणी इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है. कुछ साल पहले तक जिस यूपी में व्यापार-कारोबार करना मुश्किल माना जाता था, आज मेक इन इंडिया के लिए यूपी पसंदीदा जगह बन रहा है.''

आज यूपी में कानून का राज है- मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि ''आज यूपी में कानून का राज है. माफियाराज और आतंकवाद, जो कभी बेकाबू हो रहे थे, उन पर अब कानून का शिकंजा है. बहनों-बेटियों की सुरक्षा को लेकर मां-बाप हमेशा जिस तरह डर और आशंकाओं में जीते थे, वो स्थिति भी बदली है.'' उन्होंने कहा, ''यूपी में सरकार आज भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं विकासवाद से चल रही है. इसीलिए, आज यूपी में जनता की योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिल रहा है. इसीलिए, आज यूपी में नए-नए उद्योगों का निवेश हो रहा है, रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं.''

मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ''ऐसा नहीं है कि 2017 से पहले यूपी के लिए योजनाएं नहीं आती थीं, पैसा नहीं भेजा जाता था! तब भी दिल्ली से इतने ही तेज प्रयास होते थे. लेकिन तब लखनऊ में उनमें रोड़ा लग जाता था. आज योगी जी खुद कड़ी मेहनत कर रहे हैं.''

यह भी पढ़ें-

CM योगी बोले- प्रधानमंत्री की प्रेरणा से नई ऊंचाई छू रही है काशी, कोरोना काल में भी चिंता की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
गाजियाबाद में सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, 500 पुलिसकर्मी रहे तैनात
गाजियाबाद में सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, 500 पुलिसकर्मी रहे तैनात
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिशन-27 के लिए बनाई रणनीति, सहयोगी दलों के साथ की अहम बैठक
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिशन-27 के लिए बनाई रणनीति, सहयोगी दलों के साथ की अहम बैठक
'मतभेद और गुटबाजी से नेताओं को दूर...', मिशन-27 को लेकर नितिन नवीन और बीएल संतोष का खास मैसेज
'मतभेद और गुटबाजी से नेताओं को दूर...', मिशन-27 को लेकर नितिन नवीन और बीएल संतोष का खास मैसेज

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget