एक्सप्लोरर

PM Narendra Modi Net Worth: ना घर है..ना कार.. कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी? कहां से होती है कमाई!

PM Narendra Modi Assets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2014 से लगातार देश की कमान संभाले हैं. इससे पहले वो लगातार तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.

PM Narendra Modi Net Worth: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का आज मतदान हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है. बीजेपी का दावा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार भी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे. पीएम मोदी यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं . 2024 के लोकसभा चुनाव में भी वह वाराणसी ही चुनाव लड़ रहे हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने थे, इसके बाद साल 2019 में वो और भी ज्यादा बहुमत के साथ दूसरी बार प्रधानमंत्री बने, तब से लगातार वो देश की कमान संभाले हैं. इससे पहले वो 2001 से 2014 तक लगातार तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि पीएम मोदी कितनी संपत्ति के मालिक है. उनकी कुल संपत्ति क्या है आईए आपको बताते हैं. 

पीएम मोदी के पास कुल कितनी संपत्ति?
प्रधानमंत्री दफ्तर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सालाना 20 लाख रुपये वेतन मिलता है. इसके अलावा वेतन के साथ डेली अलाउंस, सांसद भत्ते समेत कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती है. इस लिहाज से पीएम मोदी को हर महीने करीब दो लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है. 

साल 2022 में पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी के पास कुल 2.23 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 31 मार्च 2022 तक प्रधानमंत्री के पास कुल 2,23,82,504 रुपये की संपत्ति है जो अलग-अलग बैंक खातों में जमा है. ये पैसे उनके मुख्यमंत्री और बतौर प्रधानमंत्री मिले वेतन का हिस्सा हैं. 

पीएम मोदी के ज्यादातर पैसे भारतीय स्टेट बैंक की गांधी नगर शाखा में फ़िक्स डिपॉजिट हैं. जिस पर उन्हें अच्छी खासी ब्याज भी मिलती है, जिससे उनके पैसों में समय-समय पर इजाफा होता रहता है. पीएम मोदी के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है और न ही उनके नाम कोई घर है. प्रधानमंत्री के पास अपनी पर्सनल कार भी नहीं है. पीएम मोदी ने किसी बॉन्ड, शेयर और म्यूचल फंड में निवेश भी नहीं किया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी के पास चार सोने की अंगूठियां है जिनकी कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये क बीच है. पीएम मोदी के परिवार के गुजरात के गांधीनगर सेक्टर 1 में 3531 वर्ग फुट की जमीन थी, जिस पर परिवार के चार लोगों को मालिकाना हक था, जिसे उन्होंने दान दे दिया है.

Lok Sabha Election 2024: अमरोहा में पीएम मोदी ने उठाया पलायन का मुद्दा, कहा- 'पहले मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाने पड़ते थे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget