एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- 'जनता ने जिन्हें नकार दिया वे भ्रम फैला रहे हैं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जबरदस्त हमला किया है। उन्होंने कहा कि विरोधी झूठ फैला रहे हैं और बार बार झूठ फैला रहे हैं, लेकिन जनता का भरोसा डिगा नहीं। नये भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत समारोह में पीएम मोदी ने ये बातें कहीं

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचकर नवनर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी। नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जनता ही हमारी ताकत है। उसी शक्ति ने पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया और दोबारा उससे भी मजबूत बहुमत देकर चुना। विपक्ष पर करारा वार करते हुये उन्होंने कहा कि चुनावी राजनीति में जनता ने जिन्हें नकार दिया, उनके पास अब बहुत कम शस्त्र बचे हैं। इनमें है झूठ फैलाना, बार-बार झूठ फैलाना। यह हम लगातार देख रहे हैं। नये अध्यक्ष के स्वागत समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे लिए और सक्रियता की आवश्यकता है, जन-जन तक पहुंचने की आवश्यकता है। नकारे गए लोग भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन लोगों का भरोसा डिगा नहीं है। उनका झूठ चलता रहेगा और हम भी चलते रहेंगे।

पीएम ने कहा कि 'जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर हम चले थे, जिनके लिए 4-5 पीढ़ियां खप गई थीं। आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि उन्हीं आदर्शों और मूल्यों को लेकर भाजपा राष्ट्र की आशा-अपेक्षाओं के अनुरूप खुद को ढालेगी'। 'शुरुआत से ही पार्टी का स्वभाव रहा है कि हॉरिजेंटली पार्टी का जितना विस्तार हो, वो करेगी और कार्यकर्ता का वर्टिकल विस्तार होता रहे, उसी परंपरा के कारण भाजपा को नई-नई पीढ़ी मिल रही है। जो पार्टी को आगे बढ़ाने में सफल होती है। पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुये पीएम मोदी ने कहा कि ''मेरा सौभाग्य रहा है कि यहां बैठे हुए सभी वरिष्ठ जनों के हाथ के नीचे मुझे पार्टी का काम करने का अवसर मिला है। कभी राज्य स्तर पर और कभी राष्ट्रीय स्तर पर इन सबकी अंगुली पकड़कर चलने का मुझे मौका मिला है''।

पार्टी मुख्यालय में मौजूद कार्यकर्ता को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि ऐसे समय भाजपा कार्यकर्ता मान कर चलें कि हमें माध्यमों से मदद मिलने की संभावना बहुत कम है और ना ही माध्यमों से जीने की हमें आदत है हम जहां भी पहुंचे हैं, वह जनता के सााथ सीधे संवाद से पहुंचे हैं, यही हमारी शक्ति है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget