एक्सप्लोरर

Uttarakhand GIS: उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कल से, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, समापन सत्र में रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह

उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की शुरुआत शुक्रवार को होगी. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगें. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की है.

Global Invester Submit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को देहरादून में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन-2023 (ग्लोबल इन्वेस्टर समिट) का पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे उद्घाटन करेंगे. जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नौ दिसंबर को इस सम्मेलन के समापन के दौरान उपस्थित रहेंगे. 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी. बयान के अनुसार प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे. पीएमओ ने कहा, ‘‘शांति से समृद्धि’’ थीम वाला यह शिखर सम्मेलन उत्तराखंड को नए निवेश गंतव्यों के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक कदम है. शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री के अलावा दुनियाभर से हजारों निवेशक और प्रतिनिधि भाग लेंगे. पीएमओ के बयान में कहा गया है कि इसमें केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ-साथ प्रमुख उद्योगपति भी भाग लेंगे.

UP Politics: 'CM योगी और PM मोदी को रात में गुलदस्ता देते हैं अखिलेश यादव'- ओम प्रकाश राजभर का चौंकाने वाला दावा

सीएम ने की तैयारियों की समीक्षा
इस बीच, एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की. आयोजन से पहले एक पखवाड़े से अधिक समय से देहरादून को सजाया-संवारा जा रहा है. मुख्य सड़कों का नवीनीकरण किया गया है और क्षतिग्रस्त डिवाइडरों और फुटपाथ की मरम्मत की गई है. सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि शिखर सम्मेलन के आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बड़ा आयोजन है.

शिखर सम्मेलन से पहले धामी ने राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए देश भर के प्रमुख शहरों और ब्रिटेन के लंदन और बर्मिंघम में कई रोड शो किए. उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों के साथ 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौता ज्ञापनों (एमओयू)पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं. सीएम धामी ने कहा कि अब इन एमओयू को लागू करने के प्रयास किए जा रहे हैं जिनमें स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की क्षमता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget