एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आएंगे वाराणसी, दो दिवसीय होगा दौरा, गंगा आरती में होंगे शामिल

PM Narendra Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री पद की हैट्रिक लगाने के बाद एक बार फिर पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाएंगे, साथ ही दशाश्वमेध पर माँ गंगा का दर्शन-आरती में भी शामिल होंगे.

PM Narendra In Varanasi: देश की सत्ता पर तीसरी बार काबिज होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार को काशी पहुंचेंगे. 18वीं लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद 18 जून से उनका दो दिवसीय वाराणसी दौरा होगा. प्रधानमंत्री सेवापुरी विधानसभा स्थित मेंहदीगंज में किसान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. साथ ही दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि की लगभग 20,000 करोड़ की 17 वीं क़िस्त जारी करेंगे और स्वयं सहायता समूहों की 30 हजार से अधिक महिलाओं को सर्टिफिकेट भी देंगे. भारतीय जनता पार्टी ने किसान सम्मेलन में 50 हजार किसानों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी में वाराणसी की जनता और BJP कार्यकर्ता उनके भव्य स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शाम लगभग3. 30 बजे आएंगे. वहां से मेंहदीगंज जनसभा स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री किसानों की जनसभा को सम्बोधित करेंगे. प्रधानमंत्री डीबीटी के माध्यम से लगभग 20 हजार करोड़ की किसान सम्मान निधि लगभग 9. 26 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सहायता समूह की 30,000 महिलाओं को प्रमाण पत्र भी देंगे.

रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट हारने के बाद एक्शन में अनुप्रिया पटेल, पूर्व सांसद को थमाया नोटिस

बाबा विश्वनाथ के दरबार में नवाएंगे शीश
चुनाव जीतने और प्रधानमंत्री पद की हैट्रिक लगाने के बाद एक बार फिर मंगलवार को वे बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाएंगे, साथ ही दशाश्वमेध पर माँ गंगा का दर्शन-आरती में भी शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पीएम की अगवानी करने के बाद सभी कार्यक्रम में साथ रहेंगे. प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम बरेका में करेंगे. 19 जून की सुबह वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए BJP कार्यकर्ताओं के साथ काशी की जनता भी जुटी है. BJP कार्यकर्ता बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ ही मेहंदीगंज ग्राम सभा स्थल पर भव्य स्वागत करेंगे. पुलिस लाइन से लेकर दशाश्वमेध घाट व विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार तक पूरे यात्रा मार्ग में काशीवासियों संग BJP कार्यकर्ता ढोल, नगाड़ा, डमरू दल के साथ शंखनाद एवं गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर पीएम का जोरदार स्वागत करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कथावाचक पवन देव महाराज पर रेप का आरोप, राम मंदिर दर्शन के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
अयोध्या में कथावाचक पवन देव महाराज पर रेप का आरोप, राम मंदिर दर्शन के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने पर प्रदर्शन, लोग बोले- बिना सूचना के बढ़ाई दर
ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने पर प्रदर्शन, लोग बोले- बिना सूचना के बढ़ाई दर
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
Karuppu OTT Release:'करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे सूर्या और तृषा की ये धमाकेदार फिल्म?
करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
AI In Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
Embed widget