एक्सप्लोरर

Purvanchal Expressway: दिल्ली से बिहार जाने वालों की राह होगी और आसान, यहां जानिए कैसे

Purvanchal Expressway: यूपी के 9 जिलों से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के शुरू हो जाने के बाद दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना तक की यात्रा और आसान हो जाएगी. यहां जानिए कैसे होगा यह सब.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (Purvanchal Express Way) की शुरूआत करने वाले हैं. उत्तर प्रदेश का यह चौथा एक्सप्रेस वे 340 किमी लंबा है. यह एक्सप्रेस वे लखनऊ से शुरू होकर गाजीपुर के हैदरिया गांव के पास खत्म होगा. यह लखनऊ से शुरू होकर सुलतानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बाराबंकी, अमेठी, मऊ और बलिया जिले से होते हुए गाजीपुर तक जाएगा. इस एक्सप्रेस वे के शुरू हो जाने के बाद दिल्ली-एनसीआर में रह रहे बिहार के लोगों को बिहार (Bihar) जाने का एक और रास्ता मिल जाएगा. इससे उनके समय और पैसे की बचत होगी. 

कहां से कहां तक जाएगा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे
 
लखनऊ से गाजीपुर तक बना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे छह लेन का है. इसकी कुल लंबाई करीब 340 किमी है. उत्तर प्रदेश सरकार की यह महत्वपूर्ण परियोजना 16 नवंबर से जनता के लिए खोल दी जाएगी. इसके निर्माण पर 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है. यह एक्सप्रेस वे गाजीपुर के हैदरिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर खत्म होगा. यह राजमार्ग उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ता है. हैदरिया से 18 किमी की दूरी पर बिहार के बक्सर जिले की सीमा शुरू होती है. बक्सर से पटना तक करीब 125 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क पहले ही शुरू हो चुकी है.

समय से पहले पूरा होगा देश का सबसे लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, अप्रैल में आम जनता के लिये खोलने की तैयारी

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए राजधानी लखनऊ अन्य एक्सप्रेस-वे के जरिए राजधानी दिल्ली से भी जुड़ जाएगा. दिल्ली से लखनऊ से 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेस वे और 302 किमी लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के जरिए जुड़ता है. अब अगर दिल्ली और एनसीआर के शहरों में रहने वाला कोई व्यक्ति अगर अपनी गाड़ी से बिहार जाना चाहता है, तो वह यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से होते हुए लखनऊ पहुंचेगा. वहां से वह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे रास्ते बिहार में दाखिल हो जाएगा. इस तरह से दिल्ली पटना की दूरी करीब 1000 किमी रह जाएगी. पहले इसे पूरा करने में करीब 20 घंटे का समय लगता था. अब इसे 10-12 घंटे में पूरा किया जा सकता है. 

दूसरी बात यह है कि लखनऊ से उसे बिहार जाने का एक और रास्ता मिलेगा, जो कि गोरखपुर होते हुए बिहार के गोपालगंज जिले में दाखिल होता है. यह नेशनल हाइवे पहले केवल 4 लेन का ही था. सरकार ने अब इसे 6 लेन का बनाने को मंजूरी दे दी है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्रादिकरण ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है. 

Special Trains from Bihar: छठ के बाद बिहार से नई दिल्ली, हावड़ा, अमृतसर समेत इन स्टेशनों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget