एक्सप्लोरर

Special Trains from Bihar: छठ के बाद बिहार से नई दिल्ली, हावड़ा, अमृतसर समेत इन स्टेशनों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के अलावा और 16 छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इस ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है.

पटना: छठ महापर्व बाद यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के अलग-अलग स्टेशनों से नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनस, हावड़ा, अमृतसर आदि के मध्य वर्तमान में चलाई जा रही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के अलावा और 16 छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इस ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है. यह स्पेशल ट्रेन पूर्व से चलायी जा रही फेस्टिवल स्पेशल के अलावा है. 

1.  गाड़ी संख्या 03358 दानापुर-हावड़ा छठ स्पेशल का परिचालन 12.11.2021 को किया जाएगा. दानापुर से यह ट्रेन 14.30 बजे प्रस्थान कर 14.50 बजे पटना, 15.40 बजे बख्तियारपुर, 16.10 बजे मोकामा, 17.23 बजे किऊल, 18.50 बजे झाझा स्टेशन पर रुकते हुए 13.11.2021 को 02.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10 और साधारण श्रेणी के 06 कोच लगेंगे.

Chhath Puja 2021: जीतन राम मांझी अपने गांव में करेंगे छठी मैया की आराधना, दीपा मांझी समेत तीनों बहुएं कर रहीं छठ

2.  गाड़ी संख्या 03695 राजगीर-आनंद विहार टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 13.11.2021 और 16.11.2021 को किया जाएगा. राजगीर से यह ट्रेन 14.45 बजे प्रस्थान कर 15.15 बजे बिहारशरीफ, 16.00 बजे बख्तियारपुर, 17.10 बजे पटना, 17.48 बजे आरा, 18.53 बजे बक्सर, 20.40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए अगले दिन 10.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 18 कोच लगेंगे.

3.  गाड़ी संख्या 03696 आनंद विहार टर्मिनस-राजगीर फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 14.11.2021 और 17.11.2021 को किया जाएगा. आनंद विहार से यह ट्रेन 12.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे राजगीर पहुंचेगी.

4.  गाड़ी संख्या 03679 राजगीर-आनंद विहार टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 12.11.2021, 15.11.2021 और 18.11.2021 को किया जाएगा. राजगीर से यह ट्रेन 14.45 बजे प्रस्थान कर 15.15 बजे बिहारशरीफ, 16.00 बजे बख्तियारपुर, 17.10 बजे पटना, 17.48 बजे आरा, 18.53 बजे बक्सर, 20.40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए अगले दिन 10.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 06 तथा साधारण श्रेणी के 12 कोच लगेंगे.

5.  गाड़ी संख्या 03680 आनंद विहार टर्मिनस-राजगीर फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 13.11.2021, 16.11.2021 और 19.11.2021 को किया जाएगा. आनंद विहार टर्मिनस से यह ट्रेन 12.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे राजगीर पहुंचेगी.

6.  गाड़ी संख्या 03764 रक्सौल-सियालदह फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 14.11.2021 को किया जाएगा. रक्सौल से यह ट्रेन 21.00 बजे प्रस्थान कर 21.32 बजे घोड़ासाहन, 21.54 बजे बैरगनिया, 22.50 बजे सीतामढ़ी, 23.19 बजे जनकपुर रोड, 23.43 बजे कमतौल, अगली तिथि को 00.20 बजे दरभंगा, 01.40 बजे समस्तीपुर, 02.03 बजे दलसिंहसराय, 02.50 बजे बरौनी जं., 04.18 बजे किउल, 05.40 बजे झाझा, 06.26 बजे जसीडीह, 06.53 बजे मधुपुर पहुंचगी और यहां से यह गाड़ी अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 12.35 बजे सियालदह पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 07, शयनयान श्रेणी के 05 तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच लगेंगे.

7.  गाड़ी संख्या 05583 बनमनखी-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 12.11.2021, 16.11.2021 एवं 20.11.2021 को किया जाएगा. बनमनखी से यह ट्रेन 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी. बनमनखी और अमृतसर के मध्य यह स्पेशल ट्रेन पूर्व मध्य रेल के मुरलीगंज, दौरभ मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 18 कोच लगेंगे.

8.  गाड़ी संख्या 05584 अमृतसर-बनमनखी फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 13.11.2021, 17.11.2021 और 21.11.2021 को किया जाएगा. अमृतसर से यह ट्रेन 20.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.30 बजे बनमनखी पहुंचेगी.

9. गाड़ी संख्या 08010 पटना-शालीमार फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 14.11.2021 को किया जाएगा. पटना से यह ट्रेन 15.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.10 बजे शालीमार पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन राजेंद्रनगर टर्मिनल, पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल आदि स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी. इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के क्रमशः 2-2, शयनयान श्रेणी के 12 तथा साधारण श्रेणी के 03 कोच लगेंगे.

10. गाड़ी संख्या 08112 पटना-टाटानगर फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 15.11.2021 को किया जाएगा. पटना से यह ट्रेन 15.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.05 बजे टाटानगर पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन राजेंद्रनगर टर्मिनल, पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल आदि स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी. इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के क्रमशः 1-1, शयनयान श्रेणी के 09 और साधारण श्रेणी के 09 कोच लगेंगे.

11. गाड़ी संख्या 03359 बरकाकाना-वाराणसी फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 10.11.2021 से 17.11.2021 तक रोजाना किया जाएगा. बरकाकाना से यह ट्रेन 03.30 बजे प्रस्थान कर 17.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन रे, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टेनगंज, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी. इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 10 कोच लगेंगे.

12. गाड़ी संख्या 03360 वाराणसी-बरकाकाना फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 11.11.2021 से 18.11.2021 तक प्रतिदिन किया जाएगा. वाराणसी से यह ट्रेन 07.00 बजे प्रस्थान कर 20.30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी.

13. गाड़ी संख्या 05585 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 13.11.2021 और 16.11.2021 को किया जाएगा. मुजफ्फरपुर से यह ट्रेन 18.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर आदि स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी. इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 18 कोच लगेंगे.

14. गाड़ी संख्या 05586 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 14.11.2021 और 17.11.2021 को किया जाएगा. आनंद विहार टर्मिनस से यह ट्रेन 14.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. 

15. गाड़ी संख्या 04551 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 12.11.2021 को किया जाएगा. रक्सौल से यह ट्रेन 13.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19.00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी जं., मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. रुकते हुए चलेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 15 तथा साधारण श्रेणी के 05 कोच लगेंगे.

16. गाड़ी संख्या 06044 दानापुर-एर्णाकुलम फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 14.11.2021 को किया जाएगा. दानापुर से यह ट्रेन 13.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 15.40 बजे एर्णाकुलम पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल आदि स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 05 और साधारण श्रेणी के 16 कोच लगेंगे.

यह भी पढ़ें -

BJP के पूर्व MLC टुन्ना पांडेय ने लगा दी गालियों की झड़ी, JDU सांसद कविता सिंह के पति को भी ‘घसीटा’, जानें पूरा मामला

Bihar Politics: सुधा ने बढ़ाया दूध का दाम, कांग्रेस ने इसे पेट्रोल-डीजल से जोड़ा, कहा- नीतीश कुमार ने हिसाब बराबर कर दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tej Pratap Yadav: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget