एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बोले- कोरोना काल में यूपी में लौटे श्रमिकों के लिये राज्य सरकार ने किये सराहनीय कार्य

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तरप्रदेश की सरकार ने कोविड नियंत्रण के सम्बन्ध में अच्छा काम किया है. साथ ही कोरोना काल में यूपी में सबसे अधिक श्रमिक वापस आए हैं, जिनके सम्बन्ध में सराहनीय कार्य किये गए हैं.

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोरोना के सम्बन्ध में उत्तरप्रदेश सहित 07 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की संयम, संवेदना, संवाद और सहयोग का जो प्रदर्शन कोरोना काल में देश ने दिखाया, उसको हमें आगे भी जारी रखना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के विरुद्ध लड़ाई के साथ-साथ अब आर्थिक मोर्चे पर भी हमें पूरी ताकत से आगे बढ़ना है. उत्तरप्रदेश की सरकार ने कोविड नियंत्रण के सम्बन्ध में अच्छा काम किया है.उन्होंने कहा प्रतिदिन डेढ़ लाख की रिकॉर्ड टेस्टिंग व्यापक स्तर पर की जा रही है. साथ ही कोरोना काल में यूपी में सबसे अधिक श्रमिक वापस आए हैं, जिनके सम्बन्ध में सराहनीय कार्य किए गए हैं.

वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में राज्य में कोरोना के ख़िलाफ़ प्रभावी और मजबूती से लड़ाई लड़ी जा रही है.अब तक पूर्ण उपचारित मरीजों की संख्या 3,02,689 है.

प्रत्येक जनपद में इंटीग्रेटेड कमाण्ड एवं कण्ट्रोल सेण्टर स्थापित कर उचित काम किया जा रहा है. साथ ही निरन्तर सर्विलांस के लिए प्रदेश के 70 हजार से अधिक निगरानी टीमों का गठन किया गया है निजी व सरकारी अस्पतालों तथा कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं. प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख टेस्टिंग की जा रही हैं, जिसमें से 50 हजार टेस्टिंग आरटीपीसीआर के माध्यम से हो रही हैं.

आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 4.32 लाख इकाइयों को 10,437 करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत कर लोगों तक पहुचाया गया है.

यह भी पढ़ें-

IPL 2020 KKR vs MI: यूएई में मुंबई ने दर्ज की पहली जीत, कोलकाता को 49 रनों से हराया

बॉलीवुड की 'D' कंपनी: दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान इस तारीख को NCB के सवालों का करेंगी सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 'जीरो पॉवर्टी अभियान' पर जोर, सीएम बोले- हमारा संकल्प हर पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से जुड़े
यूपी में 'जीरो पॉवर्टी अभियान' पर जोर, सीएम बोले- हमारा संकल्प हर पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से जुड़े
UP News: 'व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी' अभियान: निवेश, रोजगार को मिली नई रफ्तार, 1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन चलन से बाहर
'व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी' अभियान: निवेश, रोजगार को मिली नई रफ्तार, 1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन चलन से बाहर
मुख्यमंत्री योगी ने किए लोधेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन: सीएम ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, निर्माणाधीन कॉरिडोर का करा अवलोकन
मुख्यमंत्री योगी ने किए लोधेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन: सीएम ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, निर्माणाधीन कॉरिडोर का करा अवलोकन
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget