एक्सप्लोरर

पीएम की साधना से खुश हुए बाबा केदार, एग्जिट पोल के मुताबिक़ फिर बन रही मोदी सरकार

पीएम मोदी ने दो दिन की उत्तराखंड यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम में गुफा में साधना की। यही नहीं इसके बाद वे बदरीनाथ धाम भी गये।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 के खत्म होने के बाद नेताओं को 23 मई का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अंतिम चरण और नतीजों के बीच के समय में राजनेता कुछ आराम की मुद्रा में हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के खत्म होने के बाद एक अलग अंदाज में नजर आए। पीएम ने नतीजों से पहले इस वक्त को साधना में बिताया। उन्होंने दो दिन केदारधाम और बदरीनाथ धाम की यात्रा की। रविवार को अंतिम दौर की वोटिंग के बाद जैसे ही एग्जिट पोल सामने आए उनमें फिर से एनडीए सरकार बनती दिख रही है। यानी नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

ऐसे वक्त में ये कहा जा सकता है कि पीएम मोदी की गुफा में की गई साधना इन नतीजों के रूप में सामने आई है। केदारनाथ स्थित गुफा में पूरी रात की गई साधना ने पीएम मोदी को बाबा का आशीर्वाद दिया है। तकरीबन सभी नतीजों में मोदी सरकार की वापसी दिख रही है। हालांकि मीडिया ने इस साधना को सुर्खियों में ला दिया था। समाचार पत्र से लेकर बड़े अखबारों ने इसे अपनी प्रमुख खबर बनाया। मोदी की साधना में लीन तस्वीरें मीडिया में छाई रहीं।

एग्जिट पोल के नतीजों की बात करें तो एबीपी गंगा-नीलसन एनडीए को 277  सीटें दे रहा है। यूपी में भाजपा को नुकसान हुआ है लेकिन भाजपा की अगुवाई वाले राजग को कोई चुनौती देते नहीं दिखा।

पीएम की साधना से खुश हुए बाबा केदार, एग्जिट पोल के मुताबिक़ फिर बन रही मोदी सरकार

एक नजर एग्जिट पोल पर...

2019 के लोकसभा चुनाव में अन्य टीवी चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल में अलग-अलग आंकड़े प्रस्तुत किए हैं। तो चलिए एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर डालते हैं...

-एबीपी न्यूज-नीलसन ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 277 सीटें दी हैं। इसी एग्जिट पोल में कांग्रेस को 130 और अन्य को 135 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

-लोकसभा चुनाव 2019 का संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के अनुमान सामने आए हैं। रिपब्लिक सी-वोटर (Republic C-VOTER) के एग्जिट पोल के अनुसार मौजूदा एनडीए सरकार बहुमत को पार करते हुए नजर आ रही है। एनडीए के खाते में 287 सीटें जाती हुईं दिख रही हैं। जबकि यूपीए को 128 सीटें मिलने का अनुमान दिखाया गया है। रिपब्लिक सी-वोटर के एग्जिट पोल में अन्य के खाते में 127 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं।

-टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल की बात करें तो केंद्र में एनडीए की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। एनडीए को 306 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं तो यूपीए को 132 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 104 सीटें मिलती हु दिख रही हैं।

-न्यूज 18 हिंदी और IPSOS एग्जिट पोल के अनुसार कुल मिलाकर बीजेपी को 276 सीट मिल सकती हैं और NDA के पक्ष में ये आंकड़ा 336 सीटों तक पहुंच सकता है। वहीं, यूपीए को 82 और अन्य के पाले में 124 सीटें जा सकती है।

-आज तक-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के हिसाब से एनडीए को 542 सीटों में से 352 सीटें मिल सकती हैं। यूपीए के खाते 92 व अन्य के खाते में 82 सीटें जा सकती हैं।

-न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 242 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में यूपीए को 164 व अन्य को 136 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं।

-न्यूज़ 24-चाणक्या के सर्वे में एनडीए को 350 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 95 और अन्य को 97 सीटें मिल रही हैं।

इंडिया टीवी अपने सर्वे में 300 सीटें एनडीए को दे रहा है। वहीं कांग्रेस को 120 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 122 सीटें मिल रही हैं।

सात चरणों में संपन्न हुए चुनाव

बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में हुआ। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर, तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों, चौथे चरण 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों, पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों, छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों और सातवें व आखिरी चरण में 19 मई को 59 सीटों पर वोटिंग हुई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर इमरान मसूद बोले- चुनाव आयोग का दुरुपयोग
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर इमरान मसूद बोले- चुनाव आयोग का दुरुपयोग
'वो हमारे क्षेत्र में...', सपा मुखिया के अयोध्या आगमन पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'वो हमारे क्षेत्र में...', सपा मुखिया के अयोध्या आगमन पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'

Embed widget