एक्सप्लोरर

PM Modi Lucknow Visit: 16 मई को लखनऊ में यूपी के मंत्रियों को सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे पीएम मोदी, तैयारियां हुईं तेज

PM Modi Lucknow Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को लखनऊ प्रवास पर आएंगे. इस दौरान वो सीएम आवास पर प्रदेश के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे.

PM Modi Lucknow Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)16 मई को एक दिवसीय लखनऊ (Lucknow) प्रवास पर आएंगे. इस दौरान पीएम मोदी मुख्यमंत्री आवास (CM Residence) पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे, उनके साथ डिनर करेंगे इसके साथ ही सबसे खास बात ये है कि पीएम मोदी मंत्रियों को सुशासन का पाठ भी पढ़ाएंगे. 16 मई को कुशीनगर (Kushinagar) से वापस लौटते समय शाम 6:00 बजे पीएम मोदी सीएम आवास पर मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे. 2017 में भी योगी सरकार (Yogi Adityanath) के गठन के बाद पीएम ने सीएम आवास पर मंत्रियों को सुशासन की सीख दी थी. 
 
पीएम मोदी के आगमन लेकर तैयारी तेज
पीएम मोदी के लखनऊ आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. पीएम मोदी एयरपोर्ट से शहीदपथ के रास्ते मुख्यमंत्री आवास 5 कालीदास पहुंचेंगे. इसे लेकर पूरे रास्ते पर स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के साथ ही डिवाइडर पर साफ़ सफाई भी शुरू हो गयी है. रेलिंग से लेकर रास्ते में लगे कंटीले तार तक पेंट किये जा रहे हैं. शहीदपथ पर कई जगह रेलिंग टूटी हुई हैं, जिन्हें बदला जा रहा है. इसके अलावा यहाँ डिवाइडर पर भी पेंटिंग का काम हो रहा है और जगह जगह लाइट्स लगाई जा रही है.

'बड़ी दुकान के फीके पकवान से जनता ऊब रही है', अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना

सीएम आवास को भी सजाया जा रहा है

दूसरी तरफ सीएम आवास के अंदर और बाहर भी काफी तैयारी की जा रही है. मुख्यमंत्री आवास के बाहर लाइट की झालरें लगाई गईं हैं. जगह-जगह गमले लगाए गए और सीएम आवास के अंदर दीवारों का रंग रोगन और झालर लगाने का काम चल रहा है. पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर सभी मंत्रियों को 16 मई को लखनऊ में ही रहने के लिए कहा गया है.

सभी मंत्रियों को दिए गए ये निर्देश
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सभी मंत्रियों को अपने विभाग की योजना और आगामी कार्यक्रमों की रिपोर्ट तैयार रखने के लिए कहा गया है. मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि अगर पीएम मिलेंगे तो वो अपने अनुभव साझा करेंगे. उनसे कुछ मार्गदर्शन लेंगे. इसके बाद दोगुनी ऊर्जा के साथ जनता के लिए काम करेंगे. हमारा विकास को लेकर 100 दिन से लेकर 5 साल तक का एजेंडा तैयार है. हमें प्रतीक्षा है की पीएम का बहुमूल्य समय हमें मिले. 
 
ये भी पढ़ें- 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाह पर DM का दावा, बोले- जिले में पर्याप्त स्टॉक
मुरादाबाद: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाह पर DM का दावा, बोले- जिले में पर्याप्त स्टॉक
Jalaun News: पुलिस थाने के सामने प्रेमी-जोड़े का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डीजल डालकर शादी की रखी मांग
जालौन: पुलिस थाने के सामने प्रेमी-जोड़े का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डीजल डालकर शादी की रखी मांग
यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, वोटर्स को मिलेंगे चार रंग के बैलेट पेपर, ऐसे कर पाएंगे वोट
यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, वोटर्स को मिलेंगे चार रंग के बैलेट पेपर, ऐसे कर पाएंगे वोट
UP News: बिजली नहीं आने पर यूपी में उपभोक्ताओं को रोज मिलेगा 50 रुपये मुआवजा! इनको मिलेगा लाभ
बिजली नहीं आने पर यूपी में उपभोक्ताओं को रोज मिलेगा 50 रुपये मुआवजा! इनको मिलेगा लाभ

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget