एक्सप्लोरर

Prayagraj News: पीएम मोदी की दीवानी बुलेट रानी पहुंची प्रयागराज, कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

UP News: बुलेट रानी के नाम से मशहूर तमिनलाडु की राजलक्ष्मी आज प्रयागराज पहुंची. यहां अपनी टीम के साथ बुलैट दौड़ाते हुए लोगों के बीच गई और उनसे पीएम मोदी के लिए वोट देने की अपील की.

Prayagraj News: पीएम नरेंद्र मोदी के वैसे तो देश भर में लाखों फैन हैं, लेकिन बुलेट रानी के नाम से मशहूर तमिलनाडु की राजलक्ष्मी मोदी के इन प्रशंसकों में बेहद खास हैं. देश में इन दिनों लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं, लिहाजा पीएम मोदी की यह अनूठी फैन इन दिनों अपनी बुलेट से फर्राटा भरते हुए खास अंदाज में पीएम मोदी के लिए लोगों से वोट मांग रही है. राजलक्ष्मी की दलील होती है कि लोग सिर्फ नरेंद्र मोदी के नाम पर ही न वोट करें, बल्कि एक ऐसा वोट दें जो देश के काम आए. बुलेट रानी की दलील होती है कि पीएम मोदी का हर कदम देश के हित में होता है, लिहाजा देश हित में लोगों को मोदी के पक्ष में मतदान करना चाहिए.

राजलक्ष्मी तमिलनाडु की रहने वाली हैं. उन्होंने पीएम मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर 58 दिन पहले 13 फरवरी को तमिलनाडु से ही अपनी यात्रा की शुरुआत की थी. 18 अप्रैल को उनकी बुलेट यात्रा का समापन नई दिल्ली में होगा. अपने खास अभियान में जुटी राजलक्ष्मी को इन 65 दिनों में तकरीबन 21 हजार किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है. वह रोजाना ढाई सौ से तीन सौ किलोमीटर बुलेट चलाती हैं. रास्ते में कुछ जगहों पर रूकती हैं. लोगों से संवाद करती हैं. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विचारों से रूबरू कराती हैं और उनके लिए वोट देने की अपील भी करती हैं.

कई जगह बुलेट रानी का हुआ स्वागत 
बहरहाल बुलेट रानी राजलक्ष्मी अपने अभियान के तहत आज संगम नगरी प्रयागराज पहुंची. यहां अपनी टीम के साथ बुलेट दौड़ाते हुए लोगों के बीच गई और उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट देने की अपील की. भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कई जगहों पर बुलेट रानी राजलक्ष्मी का स्वागत किया.बुलेट रानी राजलक्ष्मी पिछले तकरीबन दो महीने से देश के अलग-अलग हिस्सों में घूम रही हैं. साड़ी बांधकर जब यह बुलेट पर फर्राटे भरती हैं तो देखने वालों के होश उड़ जाते हैं. यह जिस अंदाज में लोगों को समझाती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट करने की अपील करती हैं, वह लोगों को काफी प्रभावित करता है. 

ये भी पढ़ें: रामपुर में अपनों की बगावत का सामने करेंगे अखिलेश यादव? आजम खान गुट ने बनाया नया प्लान

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: 'व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी' अभियान: निवेश, रोजगार को मिली नई रफ्तार, 1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन चलन से बाहर
'व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी' अभियान: निवेश, रोजगार को मिली नई रफ्तार, 1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन चलन से बाहर
मुख्यमंत्री योगी का 'जीरो पॉवर्टी अभियान' पर जोर, हमारा संकल्प हर पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से जुड़े- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी का 'जीरो पॉवर्टी अभियान' पर जोर, हमारा संकल्प हर पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से जुड़े
मुख्यमंत्री योगी ने किए लोधेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन: सीएम ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, निर्माणाधीन कॉरिडोर का करा अवलोकन
मुख्यमंत्री योगी ने किए लोधेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन: सीएम ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, निर्माणाधीन कॉरिडोर का करा अवलोकन
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget