एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: रामपुर में अपनों की बगावत का सामना करेंगे अखिलेश यादव? आजम खान गुट ने बनाया नया प्लान

UP News: रामपुर में 19 अप्रैल को चुनाव होने है. नामांकन के बाद से सपा के अंदर बगावते के सुर देखने को मिल रहे थे. रामपुर के जिलाअध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि हम चाहते है कि भाजपा भी हारे और मौलाना भी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन का समय बचा है. प्रथम चरण का चुनाव 19 अप्रैल से होने है. वहीं यूपी में कुल 8 सीटों पर प्रथम चरण में चुनाव होने है. इनमें रामपुर लोकसभा सीट भी है. चुनाव से पहले यहां विपक्ष में बगावत के सुर देखने को मिल रहा है. सपा ने यहां आजम के करीबी आसिम रजा के बजाए दिल्ली के जामा मस्जिद के इमाम को अपना उम्मीदवार बनाया है.वहीं आजम खेमे के पूर्व जिलाअध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने यह कहा है कि आजम खां मेरे गुरु हैं, हम सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी को चुनाव नहीं लड़वा रहे है. बसपा प्रत्याशी जीशान को ही सपोर्ट करेंगे. 

वीरेंद्र गोयल ने यह भी कहा कि रामपुर के सपा के उम्मीदवार हमारे विरोधियों के साथ घूम रहे है. सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर और पार्टी के प्रदेश सचिव अखिलेश गंगवार व औमेन्दर चौहान ने पहले से ही पार्टी प्रत्याशी के प्रचार से दूरी बनाए हुए है. चुनाव के नजदीक आते ही सपा प्रत्याशी और आजम खेमे के बीच दूरियां दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है. बीते दिनों सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह ने सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर से उनके घर जाकर मुलाकत की थी. उन्होंने पार्टी नेताओं से बात कर प्रचार के बारे में निर्णय लेने की बात कही थी. लेकिन वह भी सपा प्रत्याशी के साथ नहीं आए. इसके बाद मोहिबुल्लाह ने कांग्रेस की पूर्व सांसद बेगम नूर बानो से भी उनके निवास जाकर मुलाकात की थी. उनके साथ कांग्रेस के नेता आ गए है. 

'भाजपा के पक्ष में बोलने वाले को लड़वाया जा रहा चुनाव'
सपा कार्यालय में प्रशासन के कब्जे के बाद गोयल ने अपने आवास में ही पार्टी कार्यालय खोल दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में लोगों को यहां मारा पीटा गया था. इसलिए हम चाहते थे कि अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़े. लेकिन यहां से कोई मौलान साहब है, उन्हें टिकट दे दिया गया. हमने मौलाना साहब का बहिष्कार भी किया. यहां से आसिम रजा का पर्चा भरवाया था. लेकिन उन्हें पार्टी का सिंबल नहीं मिला. हमने निर्णय लिया था कि मौलाना कार्यालय आएंगे तो हम उनका प्रचार करेंगे. लेकिन मौलाना नहीं आए. मौलाना उनके पास गए. जिन्होंने हमारे वोटरों को पिटवाया. भाजपा के पक्ष में बोलने वाले को चुनाव लड़वाया जा रहा है.

मैं नदवी को नहीं जीशान को करूंगा सपोर्ट
गोयल ने कहा कि मौलाना हम लोगों का अपमान तो नहीं कर रहे. लेकिन इग्नोर तो कर रहे है. हम अखिलेश यादव को बंपर वोट से जिताकर भेजते. हालांकि उन्हें यह भी कहा कि यह मेरा स्वतंत्र का निर्णय है कि भाजपा हारे और मौलाना भी. मैं नदवी को नहीं जीशान को सपोर्ट करूंगा.

ये भी पढ़ें: बस्ती के शुभम शुक्ला को मिला महारानी एलिजाबेथ मेडल, ब्रिटेन के साइबर सुरक्षा विभाग में है इंजीनियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget