एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: जेपी नड्डा ने नोएडा के छपरोली गांव से की 'सेवा सप्ताह' की शुरुआत

जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी के जीवन का ध्येय लोगों की सेवा का रहा है, 10 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने अपना जीवन जनता के लिए समर्पित कर दिया.

नोएडा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को नोएडा के छपरोली गांव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव मनाने के लिए 'सेवा सप्ताह' की शुरुआत की. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि आज से लेकर 20 सितंबर तक पूरे देश में करोड़ों कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के तहत सेवा का कार्य करेंगे.

नड्डा ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 70 वर्ष के हो रहे हैं. अगर हम उनके जीवन और उनके सफर को देखें तो उनका ध्येय लोगों की सेवा का रहा है. उनका जीवन लोगों और देश की सेवा के लिये समर्पित रहा है. इसलिये, बीजेपी ने 14-20 सितंबर के बीच की अवधि को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला किया है.'' इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील देवधर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर, स्थानीय विधायक पंकज सिंह, धीरेन्द्र सिंह, तेजपाल नागर आदि उपस्थित थे.

मोदी के जीवन का ध्येय लोगों की सेवा का रहा है- नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी के जीवन का ध्येय लोगों की सेवा का रहा है, 10 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने अपना जीवन जनता के लिए समर्पित कर दिया. सेवा भाव के लिए चाहे जनता, दलित, पिछड़ों या अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा का मामला हो, उसमें वह हमेशा आगे रहे हैं. प्रधानमंत्री के जीवन को दूसरों की सेवा करने की मिसाल बताते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता इस दौरान देश के सभी जिलों में स्वच्छता और पौधारोपण अभियान चलाएंगे और रक्तदान और प्लाज्मा दान करेंगे.

उन्होंने कहा, ''चूंकि वह (मोदी) 70 साल के हो रहे हैं इसलिये हमने इसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जिले में 70 स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाने और फल वितरण करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा अस्पतालों में बीजेपी के लोगों द्वारा मरीजों की देखभाल की जाएगी और 70 स्थानों पर रक्त दान शिविर लगाए जाएंगे और प्लाज्मा दान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. नड्डा ने कहा, ''हमने प्रत्येक जिले में कम से कम 70 दिव्यांगों को जरूरी उपकरण देने का लक्ष्य रखा है. इसी तरह, 70 डिजिटल रैली आयोजित की जाएगी और प्रत्येक जिले में 70 स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा.''

यह भी पढ़ें-

चिराग पासवान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, नीतीश कुमार को लेकर पार्टी नेताओं की मांग की दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget