एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के 11वें सीएम बने पुष्कर सिंह धामी, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी. खटीमा से दो बार के विधायक धामी राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं.

देहरादून: खटीमा से बीजेपी विधायक पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी. वे राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने हैं. उनके साथ 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, “पुष्कर सिंह धामी और आज शपथ लेने वाले सभी को बधाई. उत्तराखंड की प्रगति और समृद्धि की दिशा में काम करने वाली इस टीम को शुभकामनाएं.”

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से देवभूमि उत्तराखंड की विकास यात्रा और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा व गति प्रदान करेंगे.”

शपथ लेने के बाद क्या बोले पुष्कर सिंह धामी?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मेरी पार्टी ने एक सैनिक के परिवार में पैदा हुए जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी, उसके बाद भी मुझे मुख्य सेवक के रूप में काम करने का अवसर प्रदान किया है.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “हमारे यहां जो पोस्ट खाली हैं, हम उन्हें भरेंगे और नौजवानों को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे. मैं यहां की समस्याओं को भलीभांति जानता हूं, समस्याओं के समाधान के लिए लोगों के बीच जाऊंगा. पर्यटन को खोलना और चारधाम यात्रा चलाना प्रदेश के लिए नितांत जरूरी है.”

11 विधायक बने मंत्री

सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ बीजेपी के सीनियर नेता सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद ने मंत्री पद की शपथ ली.  

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह अस्पताल में भर्ती, सीएम योगी ने हॉस्पिटल जाकर की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश
'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget