एक्सप्लोरर

Uttarakhand: सीएम धामी ने 'मुनस्यारी महोत्सव' का किया शुभारंभ, विकास से जुड़ी की ये घोषणाएं

उत्तराखंड में मुनस्यारी महोत्सव की शुरुआत कर दी गई है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसका शुभारंभ करते हुए विकास संबंधी घोषणाएं भी कीं. उन्होंने महोत्सव के लिए आठ लाख रुपये भी दिए हैं.

UP News: सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सोमवार को मुनस्यारी स्थित जोहार क्लब मैदान में आयोजित 'मुनस्यारी महोत्सव 2022' (Munsyari Festival 2022) का शुभारंभ किया. इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि मुनस्यारी महोत्सव धीरे-धीरे विश्व प्रसिद्ध महोत्सव के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. मुनस्यारी के प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए सीएम धामी ने कहा कि जोहार की पावन भूमि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण तो है ही इसका इतिहास भी बहुत गौरवशाली रहा है.

उन्होंने कहा कि मुनस्यारी के नैसर्गिक सौंदर्य ने उन्हें बचपन से ही आकर्षित किया है. मुनस्यारी जैसा रमणीक स्थल भारत में ही नहीं विश्व में मिलना मुश्किल है. इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुनस्यारी महोत्सव के लिए 8 लाख की धनराशि दिए जाने की घोषणा की. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर मुनस्यारी में एकलव्य विद्यालय खोले जाने, मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाए जाने, मुनस्यारी में गौ रक्षा के लिए सहयोग दिए जाने, बकरियों के चुगान की अनुमति दिए जाने और  बोना गांव में गार्डर पुल बनाए जाने की घोषणा की. स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये इनके अधिकतम उपयोग किये जाने की बात कही.

मुनस्यारी क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध - सीएम धामी

सीएम धामी ने ट्वीट कर जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'आज मुनस्यारी, पिथौरागढ़ में आयोजित मुनस्यारी महोत्सव 2022 का शुभारंभ किया. इस अवसर पर महोत्सव हेतु ₹8 लाख की धनराशि देने की घोषणा भी की. राज्य सरकार सीमान्त क्षेत्रों के सम्पूर्ण विकास के लिए अहर्निश कार्यरत है. जिसके दृष्टिगत मुनस्यारी क्षेत्र के विकास के लिए 66 घोषणाएं की गई थी जिनमें से 32 पूर्ण हो चुकी हैं, शेष घोषणाओं को तय समय सीमा के अंदर पूर्ण करने हेतु हम पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं.'

ये भी पढ़ें -

UP Bypoll: यूपी उपचुनाव की वोटिंग खत्म, मैनपुरी में 54.37, खतौली में 56.46 और रामपुर में 33% हुआ मतदान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget