एक्सप्लोरर

Pilibhit News: देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट में अवैध खनन पर SDM का एक्शन, 3 लोगों पर FIR

पीलीभीत (Pilibhit) में अवैध खनन पर एसडीएम (SDM) ने बीती रात बड़ा एक्शन लिया है. यहां के खकरा चौकी स्थित देवहा नदी ब्रह्मचारी घाट पर एसडीएम ने ये कार्रवाई की है.

UP News: पीलीभीत (Pilibhit) में इन दिनों संरक्षण में खनन माफिया खूब फल-फूल रहे हैं. जो दिन हो या रात खुलेआम अवैध खनन कर सरकार के राजस्व की चोरी कर चांदी काटने में जुटे हैं. जिसकी शिकायत उच्च अधिकरियो से होने के बाद बीती रात एसडीएम (SDM) के साथ पुलिस फोर्स ने मौके पर जाकर अवैध खनन को पकड़ा. लेकिन खनन करवा रहे माननीय के गुर्गे खनन माफिया मौके से भाग निकले. फिलहाल कई घंटों के टालमटोल के बाद तीन लोगों के खिलाफ खनन अधिनियम सहित संगीन धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के खकरा चौकी स्थित देवहा नदी ब्रह्मचारी घाट की है.

क्या है मामला?
दरअसल, बीते कई महीनों से थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदौली के पास बने देवहा नदी के घाट पर जेसीबी से अवैध खनन का कारोबार किया जा रहा है. जिसकी शिकायत के बाद बीती रात एसडीएम और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा. इस दौरान मौके से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को अवैध खनन करते पाया गया. वहीं खनन करवा रहे आरोपी माफिया भाग निकले. पुलिस ने अवैध खनन कर रही जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. 

इस मामले में एक अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. पीलीभीत में बीते कई महीनों से अवैध खनन का कारोबार किया जा रहा है. इसको लेकर बीती रात पुलिस ने छापेमारी के बाद कई घंटों टालमटोल के बाद आरोपियों पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की है. आरोप जिले के एक बड़े नेता के संरक्षण में अवैध खनन कर रहे थे. इस दौरान करोड़ों के राजस्व चोरी करने का मामला सामने आया है. जिसकी बानगी बीजेपी के ही विधायक स्वामी प्रवक्ता नंन्द ने खोल कर रख दी है. 

UP News: बाल-बाल बचे CM योगी, हेलिकॉप्टर से पक्षी टकराने के बाद हुई इमरजेंसी लैंडिंग

क्या बोले सीओ?
सोशल मीडिया पर इन दिनों बरखेडा विधानसभा से बीजेपी विधायक स्वामी प्रवक्ता नंन्द के वायरल वीडियो ने जिले में हो रहे अवैध खनन की पोल खोल कर दी है. वायरल वीडियो में विधायक सीधे तौर पर कहते नजर आ रहे है कि यहां कोई राज्य मंत्री नहीं. मैं अपने क्षेत्र का स्वयं राज्यमंन्त्री हूं. मैं इलाके में अवैध खनन नहीं होने दूंगा.

वाइट सीओ सिटी सुनील कुमार दत्ता ने बताया कि बीती रात सूचना पर एसडीएम और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर छापेमारी की गई तो अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर सहित जेसीबी को पकड़ा गया. आरोपी मौके से भाग गए. जबकि ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Presidential Election 2022: BSP को BJP की 'बी' टीम बताए जाने पर भड़की मायावती, विरोधियों को दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget