एक्सप्लोरर

Pilibhit News: शराब कारोबार को लेकर दो व्यापारियों में जमकर मारपीट, आबकारी अधिकारी के सामने ही तानी पिस्टल

Pilibhit Police: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित शराब व्यापारी आयुष जायसवाल की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. 

Pilibhit News: पीलीभीत (Pilibhit) में शराब कारोबार को लेकर दो शराब कारोबारियों में जमकर मारपीट हो गई. इतना ही नहीं दोनों के बीच हुए झगड़े में तमंचे भी तान दिए गए. पूरी घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. सूचना पर पहुंचे एसपी ने पीड़ित शराब कारोबारी की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है. वहीं पीड़ित शराब कारोबारी का आरोप है कि आबकारी अधिकारी संजय सिंह और एक्साइज इंस्पेक्टर की मिलीभगत से उसके साथ मारपीट कराई गई है.

दरअसल, यह घटना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज शराब गोदाम की है. शराब कारोबारी आयुष जायसवाल का आरोप है कि बीते दिनों अवैध शराब की पकड़ के चलते विनीत जायसवाल, प्रभात जायसवाल और उसके साथियों पर छापेमारी की कार्रवाई हुई थी, जिसकी वजह से उन्होंने आयुष पर आपसी रंजिश मानते हुए अपने साथियों के साथ जमकर मारपीट की और धमकी दे डाली. 

क्या है पूरा मामला?
आयुष अग्रवाल ने बताया कि जब वह शराब गोदाम पर पहुंचा तो पहले से मौजूद आबकारी अधिकारी संजय सिंह और एक्साइज इंस्पेक्टर ने दबंग आरोपी शराब कारोबारी विनीत जायसवाल, प्रभात जायसवाल उर्फ टोनी सहित दबंगों को बुला रखा था. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कहासुनी के बाद अवैध असलहा निकालकर मारपीट करना शुरू कर दिया. इतने में वह किसी तरह से मौके से भाग निकला और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित व्यापारी की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. 

शराब कारोबारी के साथ मारपीट को लेकर शहर के व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत तमाम व्यापारी सड़क पर बैठ गए और शराब व्यापारी के साथ हुई अभद्रता और मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग करने लगे. इस पर एसपी ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है. वहीं व्यापारियों का धरना शांत कराने के बाद पुलिस ने आरोपी विनीत जयसवाल की शराब की दुकानों को बंद करवाते हुए उसके मैनेजर और सेल्समैन को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर कार्रवाई शुरू कर दी है. 

पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में शराब गोदाम पर मारपीट का मामला संज्ञान में आया है, आयुष शराब कारोबारी के द्वारा तहरीर लेकर घटना स्थल पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के इन चार गांवों पर मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा, 85 परिवारों को विस्थापन का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget