एक्सप्लोरर

Pilibhit News: पीलीभीत में पुलिस हिरासत में शख्स की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप, थाने में किया हंगामा

Pilibhit Police News: मृतक बशीर खां उर्फ पहलवान के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हुई है. उन्होंने थाने में जोरदार हंगामा भी किया.

Pilibhit News: जिले के बरखेड़ा थाने में हिरासत में रखे गए एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस पर उसे बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया. मृतक की पहचान 40 वर्षीय बशीर खां उर्फ पहलवान के तौर पर हुई है. उसकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था और हिरासत में संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई. उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा की गई मारपीट से उसकी मौत हुई है.

मृतक के भाई जमीर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है. हालांकि पुलिस ने तहरीर मिलने से इनकार किया है. इस पूरे प्रकरण पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ), बीसलपुर, सतीश शुक्ल ने बताया कि मृतक का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है. उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कर्रवाई की जाएगी. 

बशीर खां पर दर्ज थे कई मामले

शुक्ल के अनुसार, खां के खिलाफ पीलीभीत समेत आसपास के जिलों में संगीन अपराधों में करीब 20 मुकदमे पंजीकृत हैं जिसमें हत्या, जानलेवा हमला करना, गुंडा अधिनियम के तहत दर्ज मामले शामिल हैं. वहीं, मृतक के भाई जमीर की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, खां की पत्नी ने बृहस्पतिवार को बरखेड़ा थाने में अपनी पति के खिलाफ शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसका किसी और महिला के साथ अवैध संबंध है.

पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप

जमीर ने दावा किया कि शबाना की शिकायत के आधार पर बरखेड़ा पुलिस ने खां को बृहस्पतिवार देर रात बिलसंडा थाना क्षेत्र के पहाड़गंज गांव जाकर हिरासत में ले लिया. आरोप हैं कि खां ने जैसे ही दरवाजा खोला, पुलिसकर्मियों ने उसे घर के बाहर खींच लिया और लात घूसे से उसे पीटने लगे. पुलिस आरोपी को अपने साथ बरखेड़ा थाने ले गई. 

परिजनों ने थाने में किया हंगामा

जमीर ने दावा किया है कि थाने में उसके भाई के मुंह से खून निकल रहा था और वह हवालात में बेहोश पड़ा था. इसके बाद आरोपी की मौत की खबर मिलते ही परिजन थाने पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया. इस दौरान किसी भी परिस्थिति से निपटने को कई थानों से पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया. बरखेड़ा थाना पुलिस ने इस प्रकरण मे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर कहा कि आरोपी शातिर अपराधी था. 

ये भी पढ़ें- 

Noida Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को बनाते थे निशाना, एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget