एक्सप्लोरर

Kumbh 2021: सीएम तीरथ ने बदले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के फैसले, बोले- बिना रोक-टोक कुंभ में आएं श्रद्धालु

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कुंभ में आने के लिए श्रद्धालुओं को छूट दे दी है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालु बिना रोक-टोक के कुंभ में आएं और गंगा स्नान करें.

हरिद्वार. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कुंभ मेले को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं. पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के सभी फैसलों को बदलते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार महाकुंभ मेले को पूर्ण स्वरूप और दिव्य भव्य कुंभ आयोजित कराने की बात कही है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालु बिना रोक-टोक के कुंभ आएं और स्नान करें.

साधु-संतों से मिले सीएम तीरथ बता दें कि सीएम तीरथ रविवार को हरिद्वार के दौरे पर थे. तीरथ ने यहां पर हरिहर आश्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की. इसके अलावा सीएम ने निरंजनी अखाड़े में पहुंचकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज समेत कई साधु-संतों का आशीर्वाद लिया. इस दौरान सीएम ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ दिव्य और भव्य होगा. श्रद्धालु बिना रोक-टोक कुम्भ मेले में आएं और गंगा स्नान करें. उन्होंने कहा कि कुंभ में शासन-प्रशासन की ओर से किसी तरह की कोई रोक-टोक नहीं होगी. उन्होंने ये भी कहा कि सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन भी कराया जाएगा. गाइडलाइंस का पालन कुंभ में कराया जायेगा बाकी कोई पाबंदी कुंभ मेले में नहीं होगी.

फैसले के बाद साधु-संत उत्साहित सीएम के इस आश्वासन के बाद साधु-संत भी उत्साहित हैं. कुंभ मेले के लिए दी गई खुली छूट के लिए साधु-संतों ने उनका आभार व्यक्त किया और उनकी जमकर सराहना भी की. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने कुंभ मेले पर लगे सारे प्रतिबंध हटा लिए हैं. अब कुंभ मेले में टेंट लगेंगे, शौचालय लगेंगे, महामंडलेश्वर नगर बसेगा. सभी अखाड़ो को सुविधाएं मिलेंगी और 2010 के कुंभ से भी बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी.

नरेंद्र गिरी ने सीएम तीरथ को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह और उनका परिवार खुश रहे. वही निरंजनी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि सीएम तीरथ सिंह रावत का जैसा नाम है वैसे ही उनके गुण हैं. उनका नाम तीरथ है और उत्तराखंड में बहुत सारे तीर्थ हैं इसीलिए भगवान ने उन्हें सीएम बना कर भेजा है. उनके नेतृत्व में हरिद्वार महाकुंभ मेले का दिव्य व भव्य आयोजन होगा.

ये भी पढ़ें:

बीजेपी MP कौशल किशोर की बहू ने की खुदकुशी की कोशिश, वीडियो में कहा- आयुष ने धोखा दिया

चीन से युद्ध की परिस्थिति में भारत की होगी पुख्ता तैयारी, महानिर्माण योजना पर चल रहा है काम

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घोटाला उजागर करने के लिए खाई थीं 7 गोलियां', IAS रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर परिवार ने क्या बताया
'घोटाला उजागर करने के लिए खाई थीं 7 गोलियां', IAS रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर परिवार ने क्या बताया
FCRA Bill: 'इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP' अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल
'इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP' अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल
Mahoba News: पेशेवर रंजिश में ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
महोबा में पेशेवर रंजिश में ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप
ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया से कोई बड़ा मैसेज ट्रंप को देने गए सर्जियो गोर? व्हाइट हाउस पहुंचते ही कहा- 'अमेरिका और भारत के बीच...'
इंडिया से कोई बड़ा मैसेज ट्रंप को देने गए सर्जियो गोर? व्हाइट हाउस पहुंचते ही कहा- 'अमेरिका और भारत के बीच...'
बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया
बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
आईपीएल में अभी कौन पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे, देखिए सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
आईपीएल में अभी कौन पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे, देखिए सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
‘कायल हो गया हूं', 'धुरंधर 2' को देखने के बाद विक्की कौशल ने शेयर किया रिव्यू, रणवीर सिंह के लिए कह दी ये बात
‘कायल हो गया हूं', 'धुरंधर 2' को देखने के बाद विक्की कौशल ने शेयर किया रिव्यू
Assembly Elections 2026 Live: EC पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा हमला, असम में PM मोदी की दो चुनावी रैलियां, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Live: EC पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा हमला, असम में PM मोदी की दो चुनावी रैलियां, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
Dhirubhai Ambani International School : धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में कैसे मिलता है दाखिला, जानिए कितनी है फीस?
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में कैसे मिलता है दाखिला, जानिए कितनी है फीस?
Embed widget