एक्सप्लोरर

बढ़ सकती है सरकार की मुसीबत, 29 अगस्त को बंद हो सकते हैं देशभर के पासपोर्ट दफ्तर

अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पासपोर्ट दफ्तर के कर्मचारी लगातार उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी अगर सरकार का रवैया नहीं सुधरता है तो 29 अगस्त को वे बड़ा प्रदर्शन से नहीं चूकेंगे।

लखनऊ, संतोष कुमार। बीते दो दिनों से देशभर के पासपोर्ट दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी आंदोलनरत हैं। भारत सरकार ने अगर उनकी मांगे नहीं मानी तो 29 अगस्त को देशभर के पासपोर्ट दफ्तरों पर हड़ताल होगी। अपनी मांगों को मनवाने के लिए देशभर के पासपोर्ट दफ्तरों पर कर्मचारी दो दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दो दिवसीय प्रदर्शन के बाद पासपोर्ट कर्मचारियों ने 29 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल कर देशभर के पासपोर्ट दफ्तरों में काम न करने की चेतावनी दी है।

बीते महीने से अपनी मांगों को मनवाने के लिए एकजुट हो रहे देश भर के पासपोर्ट दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी अब हड़ताल करने के रास्ते पर जा रहे हैं। बीती 30 और 31 जुलाई को पासपोर्ट दफ्तरों में काली पट्टी बांधकर हुए प्रदर्शन के बाद अब सोमवार, मंगलवार को कर्मचारियों ने दफ्तर के गेट पर प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया पासपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन ने मांग की है कि 12 फरवरी 2019 को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के द्वारा दिए गए आश्वासनों को पूरा किया जाए। कैडर रिव्यू हो। रिक्वेस्ट ट्रांसफर की व्यवस्था लागू की जाए। डिपार्टमेंटल एग्जाम रेगुलर किया जाए और विदेश मंत्रालय में पासपोर्ट कार्यालय को मर्ज किया जाए।

इसके साथ ही पासपोर्ट कर्मचारियों की विदेश में भी पोस्टिंग शुरू हो। ऐसे ही 13 मांगों को लेकर ऑल इंडिया पासपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन देशभर में एकजुट हो रहा है। दो दिन तक देशभर के रीजनल पासपोर्ट दफ्तर पर प्रदर्शन के बाद अब एसोसिएशन ने 19 अगस्त से वर्क टू रूल का निर्णय लिया है। यानी नियम के मुताबिक जितने घंटे का काम होगा उतने ही वक्त काम किया जाएगा। बता दें कि स्टाफ की कमी के चलते देशभर में पासपोर्ट के दफ्तरों पर कर्मचारी तय समय के बाद भी काम करते हैं और शनिवार के दिन भी कई बार लंबित फाइलों को निपटाने के लिए दफ्तर खोले जाते हैं। 19 अगस्त से कर्मचारी नियमों के हिसाब से ही काम करेंगे। भारत सरकार के द्वारा मांग नहीं मानी गई तो 29 अगस्त को देशभर के पासपोर्ट कार्यालय में हड़ताल रहेगी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget