एक्सप्लोरर

किसानों के लिए मुसीबत बनी अमेरिका से आई गाजर घास, गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं लोग

अमेरिका से भारत आई गाजर घास बुंदेलखंड में किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। इस घास की वजह से खेतों में फसलें बर्बाद हो रही हैं और किसान अस्थमा, एलर्जी और सांस संबंधित कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।

हमीरपुर, एबीपी गंगा। बुंदेलखंड में हरित क्रांति के समय अमेरिका से आयी गाजर घास (पार्थेनियम हिस्टरोफोरस) अब यहां की फसलों और किसानों के लिए आफत का सबब बन रही है। इस घास की वजह से खेतों में फसलें बर्बाद हो रही हैं और किसान अस्थमा, एलर्जी और सांस संबंधित कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इस घास के एक बीज से लगभग 2 हजार घास के पेड़ देखते ही देखते तैयार हो जाते हैं। खास बात ये है कि इसे जानवर भी नहीं खाते हैं।

ये घास किसानों किसानों के लिए अभिश्राप बन गई है। इसे न किसी ने बोया है और न ही इसे कोई छूना पसंद करता है लेकीन फिर भी इसने हर जगह अपना कब्जा जमा रखा है। इस घास में छोटे-छोटे सफेद फूल होते हैं जो सूखने के बाद हवा के साथ उड़कर जहां पहुंचते है वहां अपने आप उग आते है। यह घास फसलों के बीच में भी आसानी से उग आती है जिसको नष्ट करना किसानों के लिए किसी आफत से कम नहीं है।

बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में नहीं बल्कि आस-पास के कई जिलो में भी इस गाजर घास ने अपने पैर पसार लिए हैं। इस घास की वजह से फसलों की पैदावार भी प्रभावित होती है। पर्यावरणविद की मानें तो इस घास का आगाज साल 1960 के दशक में हुआ था जब भारत में खाधान्न के लाले पड़े और भारत ने अमेरिका से मदद मांगी थी। अमेरिका ने भारत को लाखों टन गेहूं दिया था और इसी गेहूं के साथ पार्थेनियम हिस्टरोफोरस के बीज भारत में आ गये थे और आज इस घास का प्रकोप देश के कई हिस्सों में है।

किसानों के लिए मुसीबत बनी अमेरिका से आई गाजर घास, गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं लोग

कृषि अधिकारियों की मानें तो इस घास से बचाव का अभी तक कोई समुचित उपाय नहीं मिल पाया है लेकीन इसको जलाकर या फूल आने से पहले इसे उखाड़कर जमीन में दबा दिया जाए तो कुछ राहत जरूर पाई जाती सकती है। इस घास की सबसे बड़ी कमी यह है कि फसलों के बीच पैदा होकर नमी को खत्म कर देती है जिससे फसलों की पैदावार में गिरावट हो जाती है। दूसरी कमी ये है की इसको कोई भी जानवर नहीं खाता है कभी कभार अगर बकरियां इसे खा भी लेती हैं तो उनका दूध पूरी तरह कड़वा हो जाता है।

डाक्टरों की मानें तो इसके परागकण सांस के साथ अंदर जाकर ब्रॉन्कल अस्थमा, एलर्जी और सांस संबंधी (टीबी) जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित कर देते हैं जो मौत का कारण भी बन सकती है। हमीरपुर में आलम ये है कि इन बीमारियों से पीड़ित कई किसान जिला अस्पताल अपना इलाज करवाने को भी पहुच रहे हैं।

किसानों के लिए मुसीबत बनी अमेरिका से आई गाजर घास, गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं लोग

अमेरिका द्वारा सौगात में मिली यह गाजर घास अब बुंदेलखंड के तबाह और बर्बाद हुए किसानों के लिए आफत बनी है। बुंदेलखंड जैसे सूखे क्षेत्र में यह घास यहां के खेतों की नमी को खत्म जमीन को बंजर बना रही है। यह घास किसानों को भी कई बीमारियों से ग्रसित कर रही है। कृषि वैज्ञानिक भी इससे बचाव का सही उपाय विकसित नहीं कर पाए हैं, जिसकी वजह से स्थिति और चिंताजनक बन गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget