एक्सप्लोरर

प्रेम विवाह को लेकर पंचायत का तुगलकी फरमान, नाबालिग प्रेमिका ने कही बड़ी बात

शादी के एक सप्ताह बाद मामला गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर लड़का और लड़की का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद समाज के कुछ ठेकेदारों ने गांव में बड़ी पंचायत का आयोजन किया।

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रेम विवाह को लेकर पंचायत का तुगलकी फरमान सामने आया है। समाज के ठेकेदारों ने एक ही गांव में प्रेम विवाह करने वाले युवक और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया है वहीं युवती के परिवार को हिदायत दी है कि वो अपनी बेटी की शादी कहीं और कर दें।

जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व नाबालिग जोड़े ने प्रेम प्रसंग के बाद चोरी छुपे शादी की थी। बाद में युवक और युवती के परिजनों ने हिन्दू रीति रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न करा दिया। शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन की डीजे पर डांस की वीडियो वायरल हो गई जिसके बाद गांव में पंचायत हुई और लड़के पक्ष को समाज और गांव से बहिष्कार कर दिया गया। पुलिस ने लड़की के बाबा की तहरीर पर बाल विवाह की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

प्रेम विवाह को लेकर पंचायत का तुगलकी फरमान, नाबालिग प्रेमिका ने कही बड़ी बात

दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भौराकलां थाना इलाके का है। यहां गांव की किशोरी प्रियांशी और किशोर आर्यन में साथ-साथ पढ़ाई के दौरान प्रेम हो गया। एक सप्ताह पूर्व दोनों ने परिवार को बिना जानकारी दिए आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। जिसके बाद परिजनों को शादी की जानकारी मिली तो दोनों के घरवालों ने हिन्दू रीति-रिवाज के साथ गांव में की शादी करा दी।

शादी के एक सप्ताह बाद यह मामला उस वक्त फिर गर्म हो गया सोशल मीडिया पर लड़का और लड़की का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद गांव में चर्चा शुरू हो गई और समाज के कुछ ठेकेदारों ने गांव में बड़ी पंचायत का आयोजन किया।

प्रेम विवाह को लेकर पंचायत का तुगलकी फरमान, नाबालिग प्रेमिका ने कही बड़ी बात

पंचायत में गांव के पूर्व प्रधान सुभाष के साथ समाज के तमाम बड़े ठेकेदार मौजूद थे जिन्होंने पंचों के एक फैसले पर लड़के पक्ष का समाज और गांव से बहिष्कार करा दिया। हालांकि, लड़की पक्ष को पंचायत ने कोई फरमान नहीं सुनाया लेकिन लड़के पक्ष पर यह पंचायत का तुगलकी फरमान क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

पीड़ित किशोरी प्रियांशी ने बताया है की आर्यन और वो बचपन से साथ-साथ स्कूल जाते थे तभी से हम दोनों में दोस्ती हो गयी और धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गयी। हमने अपने-अपने परिवार से शादी की बात की लेकिन हम दोनों के घरवाले इस विवाह को तैयार नहीं हुए इसलिए हमने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और घरवालों को बता दिया। इस पर हमारे घरवालो ने आर्यन के पिता जी को बुलाकर हमारी शादी करा दी। इस शादी के बाद गांव में पंचायत हुई। पंचायत में इस विवाह का विरोध हुआ।

प्रियांशी ने बताया कि गांव वाले कहते हैं कि एक ही गांव के लड़का और लड़की आपस में शादी नहीं कर सकते। पंचायत में मेरे बूढ़े बाबा जी को बुलाकर उनसे आर्यन और उसके पिता और मेरी मां के खिलाफ पुलिस में तहरीर दिला दी। आर्यन और में दोनों नाबालिक हैं। मैं बी ए प्राथन वर्ष की छात्रा हूं और आर्यन इंटर कॉलेज में है। गांव वाले मेरे दादा जी पर दबाव बना रहे हैं कि अपनी पोती की शादी कहीं और करो। जब मेरी शादी हो गयी है तो में दूसरी जगह कैसे शादी कर सकती हूं।

प्रेम विवाह को लेकर पंचायत का तुगलकी फरमान, नाबालिग प्रेमिका ने कही बड़ी बात

वहीं, इस पुरे मामले में एसपी देहात नेपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है की जिले के भैराकलां थाना क्षेत्र में दो नाबालिक युवक और युवती के विवाह करने की बात सामने आई है। युवती के दादा जी की ओर से युवक और उसके पिता मनोज के खिलाफ तहरीर दी गयी है। इस शादी को लेकर गांव में पंचायत की बात भी सामने आई है। पुलिस तमाम बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget