एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के विरोध में मस्जिद में रखा गया मौन, मुसलमानों ने की गोली के बदले गोली की मांग

UP News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आातंकी हमले के विरोध गाजियाबाद की मस्जिद में मौन रखा गया. मुसलमानों ने आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग सरकार से की है.

Pahalgam Terror Attack: गाजियाबाद में मुसलमानों ने जौहर की नमाज के बाद पहलगाम में मारे गए बेकसूर लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा. अजान से पहले इसके लिए इमाम ने ऐलान भी किया था. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने दरगाह में जाकर मारे गए लोगों की शांति के लिए और मृतकों के परिवार के सब्र के लिए दुआ भी पड़ी. लोगों ने गोली का बदला गोली से लेने की मांग की. 

गाजियाबाद में नमाज से पहले इमाम ने ऐलान किया. ऐलान में उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकवादी हमले में जो लोग मारे गए हैं, उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा जाएगा. इसी मस्जिद में नमाज पढ़ने आए मोहम्मद यासीन ने बताया कि हम इस घृणित कार्य को एक तरफ से अस्वीकार करते हैं. हमारी सहानुभूति मृतक की आत्मा और उनके परिवारों से है.

आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह किसी भी धर्म के व्यक्ति का क्यों ना हो आतंकवाद के लिए बिल्कुल जगह नहीं है. हम सब मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दुआ करेंगे और सबसे ही अपील करेंगे कि सब उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करें. हर नमाजी और हर मुसलमान इस घृणित कार्य की निंदा करता है. सरकार से मांग है कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

वहीं गाजियाबाद के डासना में स्थित जमाल शाह दरगाह पर तारिक नाम के व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने पहलगाम में जो हमारे देश के नागरिक मारे गए हैं, उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं. ताकि ऊपर वाला उनकी आत्मा को शांति दे. जिन्होंने भी आतंकी हमला किया है जिन्होंने भी बेकसूरों को मारा है उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले. सरकार से हम चाहते हैं जिन्होंने बेकसूर लोगों को गोली मारकर हत्या की है ऐसे लोगों गोली मार मारी जाए.

ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले पर गुस्साए मौलाना बोले- ऐसी सजा मिले जो नजीर बन जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget