एक्सप्लोरर

Pagalgam Terror Attack: कांग्रेस, बीजेपी और सपा के बयानों के बीच मायावती बोलीं- आरोप-प्रत्यारोप से ज्यादा जरूरी...

Pagalgam Terror Attack: मायावती का बयान साफ इशारा करता है कि अब समय आ गया है जब सिर्फ निंदा या आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि केंद्र सरकार को ऐसे कठोर कदम उठाने होंगे जो जमीन पर असर दिखाएं.

Pagalgam Terror Attack:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने गहरी चिंता जताई है. उन्होंने इस हमले को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा किया गया ‘पर्यटकों का नरसंहार’ बताया और कहा कि इससे पूरा देश हिल गया है.

मायावती ने कहा कि जिस समय देशभर के लोग गर्मी की छुट्टियों में परिवारों के साथ घूमने कश्मीर जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों की ओर रुख करते हैं, उसी दौरान आतंकियों द्वारा इस तरह की घातक वारदात को अंजाम दिया जाना चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन में भी ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम न होना बेहद लापरवाही है.

उन्होंने साफ कहा कि इस घटना से लोगों में गुस्सा और आक्रोश स्वाभाविक है और इसकी पूरी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. मायावती ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह केवल बयानबाज़ी या राजनीति करने की बजाय ऐसे सख्त और भरोसेमंद कदम उठाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं कभी दोहराई न जा सकें.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील 'नई परंपरा' पर भड़के, कहा- ऐसे चलता रहा तो...

यह हमला सांप्रदायिक भावना से प्रेरित!
उन्होंने कहा, “देश की सुरक्षा से जुड़ी ऐसी घटनाओं पर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप से ज्यादा जरूरी यह है कि आम जनता का भरोसा दोबारा कायम हो. इसके लिए केंद्र सरकार को चाहिए कि वह बिना देरी किए हर जरूरी कदम उठाए.”

गौरतलब है कि बीते दिनों कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आतंकियों ने एक पर्यटक वाहन को निशाना बनाया था, जिसमें कई पर्यटक घायल हो गए और कुछ की जान चली गई. स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने पहचान पूछकर हमला किया, जिससे यह हमला सांप्रदायिक भावना से प्रेरित माना जा रहा है.

यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जब सरकार जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और सामान्य जीवन को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है. पिछले कुछ वर्षों में राज्य में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, लेकिन इस तरह के हमले सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देते हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 7 मजदूरों की मौत, घायलों और मृतकों के नाम आए सामने
Live: चमोली हादसे में 7 मजदूरों की मौत, घायलों और मृतकों के नाम आए सामने
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget