एक्सप्लोरर

मेरठः दूसरे और चौथे गुरुवार को सजेगा ऑर्गेनिक सब्ज़ियों का बाज़ार, दाम ज्यादा पर डिमांड कम नहीं

मेरठ में हर दूसरे और चौथे गुरुवार को ऑर्गेनिक सब्जियों का बाजार लगेगा. भले इन सब्जियों के दाम ज्यादा हों लेकिन इनकी मांग कम नहीं है.

मेरठ, एबीपी गंगा। आमतौर पर सब्ज़ियों की महंगाई को लेकर वो गीत बार बार गुनगुनाया जाता है कि महंगाई डायन खाए जात है. लेकिन इसे आप क्या कहेंगे कि इसी महंगाई के दौर में अब लोगों की पसंद ऑर्गेनिक सब्ज़ियां हैं. ये सब्ज़ियां आम सब्ज़ियों से काफी महंगी है. महंगी होने के बावजूद इनकी डिमांड में कमी नहीं आई है.

गौरतलब है कि सब्ज़ियों के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं. इस बीच ऑर्गेनिक सब्ज़ियां भी बाज़ार में अपनी धाक जमाने के लिए आ चुकी हैं. ये सब्ज़ियां आम सब्ज़ियों से लगभग चालीस प्रतिशत महंगी है. फिर भी इनकी डिमांड कम नहीं. ऑर्गेनिक सब्ज़ियों की मांग के चलते अब मेरठ की नवीन मंडी में दूसरे और चौथे गुरुवार को आर्गेनिक सब्ज़ियों का बाजा़र सजेगा. अधिकारियों का दावा है कि ऑर्गेनिक सब्ज़ियां इम्यूनिटी बढ़ाती हैं.

पूरी तरह ऑर्गेनिक जैविक कृषि बाजार में सरसों का साग, आलू, कच्चा केला, बैंगन, कच्चा केला, बैंगन, तुरई, आदि की ख़ूब बिक्री हो रही है. अधिकारियों का कहना है कि ये बाजार जैविक कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरु किया गया है. उन्होंने बताया कि जो किसान पूरी तरह से जैविक सब्जियों का उत्पादन करेगा वह किसान इस बाजार के माध्यम से अपनी सब्जियां बेच सकेगा. यहां बिकने वाली सभी सब्जियां पूरी तरह से से पेस्टीसाइड से मुक्त होंगी.

किसानों का भी बढ़ा रुझान आर्गेनिक खाद्य पदार्थों के बढ़ते चलन को देखते हुए अब किसान भी जैविक खेती कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि जैविक खेती में मुनाफा ज्यादा है. कृषि वैज्ञानिक भी सलाह दे रहे हैं कि अगर किसान जैविक खेती करेगा तो उसकी कमाई दोगुनी हो सकती है. वाकई में कोरोनाकाल में किसानों की खेती का तरीका भी बदल गया है.

ये भी पढ़ेंः नोएडाः झगड़े में पति-पत्नी ने बच्ची को फर्श पर पटका, हुई मौत, अब एक-दूसरे पर हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेशः 7 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, 10 IPS का हुआ तबादला

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Result 2026: लखनऊ में बढ़े वोट, गोरखपुर में बक्से का सील टूटा? मतगणना के बीच कई शिकायतें
UP MLC Result 2026: लखनऊ में बढ़े वोट, गोरखपुर में बक्से का सील टूटा? मतगणना के बीच कई शिकायतें
बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा
बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा
यूपी में 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर
यूपी में 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर
UP MLC Election Results 2026 Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी
Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget